फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Auto-rickshaws parking haphazardly at the intersection; traffic flow disrupted.

Etah News: चौराहे पर अस्तव्यस्त खड़े हो रहे ऑटो रिक्शा, बिगड़ रही यातायात व्यवस्था

Sun, 05 Jul 2026 12:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 05 Jul 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Auto-rickshaws parking haphazardly at the intersection; traffic flow disrupted.
मिरहची चौराहे पर जाम लगने से खड़े वाहन। संवाद
मिरहची। कस्बे से विभिन्न मार्ग पर सैकड़ों ऑटो एवं ई-रिक्शा का संचालन हो रहा है। ऑटो और ई-रिक्शा के सड़कों और चौराहे पर बेतरतीबी से खड़े होने पर कस्बे की यातायात व्यवस्था पूरी तरह गड़बड़ा गई है। कस्बे की यातायात व्यवस्था बनाने को नगर पंचायत ने करीब एक वर्ष पहले थ्री व्हीलर खड़े करने के लिए पार्किंग की व्यवस्था की थी। कुछ दिन तक सब कुछ ठीक रहा, लेकिन फिर से ऑटो चालक पुराने ढर्रे पर आ गए।
विज्ञापन


यातायात व्यवस्था गड़बड़ाने से कस्बे के मुख्य चौराहे, मुख्य बाजार, मारहरा रोड, अचलपुर मार्ग पर जाम की समस्या रहती है। चौराहे पर यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस की तैनाती के बाद भी ऑटो और ई-रिक्शा चालक मनमानी कर रहे हैं। कस्बे के मुख्य बाजार में दिन में वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध होने का भी कोई असर नहीं है। बाजार में अतिक्रमण और हथठेल खड़े होने के बाद मार्ग संकरा हो जाता है। ऐसे में वाहनों के गुजरते समय पैदल निकलना भी मुश्किल होता है। कस्बे के दिवारीलाल, रामप्रताप, ब्रजेश कुमार, सुरेंद्र पुंढीर ने नगर पंचायत और पुलिस प्रशासन से कस्बे की बिगड़ी यातायात व्यवस्था को सही करने की मांग की है। थाना प्रभारी नीतू वर्मा ने कहा है कि नगर पंचायत अध्यक्ष से संपर्क कर समस्या का समाधान निकाला जाएगा।
विज्ञापन

---
नगर पंचायत के पार्किंग स्थल पर ऑटो और ई-रिक्शा के नहीं खड़े होने से लोगों को परेशानी हो रही है। सभी थ्री व्हीलर स्टैंड में खड़े हों तो जाम की समस्या नहीं रहेगी। - सुरेंद्र पुंढीर, क्षेत्रीय नागरिक
विज्ञापन
विज्ञापन

---
चौराहे पर पुलिस तैनात रहने पर भी बेतरतीबी से खड़े होने वाले थ्री व्हीलर चालकों को नहीं टोका जाता है। नगर पंचायत और पुलिस दोनों को मिलकर समस्या का हल निकालना होगा। - रामप्रताप सिंह, क्षेत्रीय नागरिक

मिरहची चौराहे पर जाम लगने से खड़े वाहन। संवाद

मिरहची चौराहे पर जाम लगने से खड़े वाहन। संवाद

मिरहची चौराहे पर जाम लगने से खड़े वाहन। संवाद

मिरहची चौराहे पर जाम लगने से खड़े वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed