{"_id":"66c1e86a0de9f83bc5005ef5","slug":"authorities-throwing-garbage-in-open-in-etah-passersby-troubled-by-smell-and-dirt-2024-08-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Etah News: स्वच्छता अभियान को पलीता लगा रहे जिम्मेदार, खुले में फेंक रहे कूड़ा; बदबू और गंदगी से राहगीर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: स्वच्छता अभियान को पलीता लगा रहे जिम्मेदार, खुले में फेंक रहे कूड़ा; बदबू और गंदगी से राहगीर परेशान
Sun, 18 Aug 2024 07:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 18 Aug 2024 07:35 PM IST
सार
एटा में जिम्मेदार ही स्वच्छता अभियान को पलीता लगा रहे हैं। खुले में कूड़ा फेंक रहे हैं। बदबू और गंदगी से राहगीर परेशान हैं। प्रदूषण से बीमारी फैलने का डर बना रहता है।
विज्ञापन
Etah News: जिम्मेदार खुले में फेंक रहे कूड़ा
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन, कुछ जिम्मेदारों की ओर से स्वच्छता को पलीता लगाया जा रहा है। इसकी वजह से प्रदूषण फैल रहा है। जबकि खुले में कूड़ा डालने पर पाबंदी लगी हुई है। इसके बाद भी प्रदूषण फैलाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
शहर से एक किमी दूर मंडी समिति है। इसकी सफाई का ठेका दिया गया है। ठेकेदार की मनमानी के चलते कूड़ा उठवाकर मंडी से महज 200 मीटर दूर अलीगंज रोड पर ही सड़क किनारे वन विभाग की जमीन पर डाला जा रहा है। 100 मीटर से अधिक क्षेत्र में सड़क किनारें कूड़ा डाल दिया गया है। कूड़ा पड़ा होने के चलते बदबू आती है। राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
सड़क किनारे ट्रैक्टर ट्राली से कूड़ा डाल रहे कर्मी कुछ भी बताने को तैयार नहीं हुए, बस इतना ही कहा कि ठेकेदार की तरफ से मंडी की सफाई कराई जाती है और निकलने वाले कूड़े को सड़क किनारे डाला गया है। एक बात तो साफ ही ठेकेदार अपनी मनमानी कर रहा है। उसने धीरे-धीरे करके 100 सड़क किनारे कूड़ा डालकर प्रदूषण फैलाने का काम किया है।
विज्ञापन
इस ओर मंडी समिति के जिम्मेदारों की ओर से भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ठेकेदार ने बताया कि कूड़ा डालने के लिए जमीन की व्यवस्था नहीं है। किसी की निजी जमीन पर कूड़ा डाला जा रहा है। अगर सड़क किनारे डाला जा रहा है तो जबाव मांगा जाएगा।