फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Attention One thousand unfit vehicles running on the roads

सावधान! सड़कों पर दौड़ रहे एक हजार अनफिट वाहन

Fri, 20 May 2022 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Attention One thousand unfit vehicles running on the roads
एटा। सड़कों पर 1000 अनफिट वाहन दौड़ रहे हैं। इनमें सुरक्षा मानकों संबंधी तमाम खामियां हैं। ऐसे में ये वाहन हादसों के लिहाज से खतरनाक बने हुए हैं। इनमें बैठने वालों से लेकर अन्य वाहन भी हादसे का शिकार हो सकते हैं। जिले में एआरटीओ कार्यालय में 286392 छोटे-बड़े वाहन पंजीकृत हैं। प्रशासनिक अधिकारियों सहित आम लोगों का भी इन वाहनों की ओर कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

जबकि इनमें से कई वाहन जिले की सड़कों पर मौत बनकर दौड़ रहे हैं। एक हजार वाहन अनफिट हो चुके हैं। उपसंभागीय कार्यालय की तरफ से वाहन स्वामियों को नोटिस दिए जा चुके हैं। इसके बाद भी वाहन स्वामी वाहनों को लेकर फिटनेस कराने नहीं पहुंच रहे हैं। इन वाहनों से यात्रियों को भी बेधड़क लाया ले जाया रहा है। रोक के बावजूद इन वाहनों को दौड़ाया जा रहा है।
विज्ञापन

हवा में हो जाती है चेकिंग
व्यावसायिक वाहन, कार, ऑटो रिक्शा, बस आदि में रिफ्लेक्टर तक नहीं लगे हैं, लेकिन इनको देखने वाला कोई नहीं है। चेकिंग के नाम पर कभी- कभी अधिकारियों द्वारा चालान काट दिया जाता है। कभी चेतावनी देकर छोड़ दिया जाता है। जिम्मेदारों की जानकारी में ही अनफिट वाहन दौड़ते रहते हैं और हवा में चेकिंग होती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed