फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Attempted rape of a 5 year old girl in Etah

UP: पांच साल की मासूम से ऐसी घिनाैनी हरकत...सुनने वाले रह गए दंग, दादी को बताई आपबीती; पिता ने उठाया ये कदम

Sat, 11 Jan 2025 06:44 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 11 Jan 2025 06:44 PM IST
सार

युवक मासूम को अपने साथ एकांत में ले गया। उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। मासूम ने शोर मचा दिया। इस पर आरोपी युवक भाग खड़ा हुआ।

विज्ञापन
Attempted rape of a 5 year old girl in Etah
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा में थाना कोतवाली देहात के एक गांव में 5 वर्षीय बालिका के साथ युवक ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पास में ही खेल रहे बच्चों ने यह देखकर शोर मचाया तो आरोपी वहां से भाग गया। पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी 5 वर्षीय पुत्री पांच दिन पहले अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रही थी। इसी समय गांव का ही एक युवक वहां आया और पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ एक पुराने खंडहरनुमा मकान में ले गया।
विज्ञापन


आसपास खेल रहे बच्चे पहुंचे
कमरे में ले जाकर कुंडी लगा ली। इसके बाद बालिका के साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बच्ची चिल्लाई तो आसपास खेल रहे अन्य बच्चे मकान की ओर पहुंच गए। यह देखकर आरोपी बच्ची को छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन


दादी को दी घटना की जानकारी
बताया कि 2 दिन तक पुत्री खेलने के चक्कर में घटना के बारे में बताना भूल गई। 9 जनवरी को जब उसे घटना के बारे में याद आया तो उसने अपनी दादी को यह बात बताई। इसके बाद हम लोगों ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने बालिका का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना की बारीकी से जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed