फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Attempt to molest the manager and kidnap the principal

Etah News: प्रबंधक के साथ छेड़छाड़ व प्रधानाचार्य के अपहरण का प्रयास

Fri, 31 Oct 2025 08:44 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 08:44 PM IST
विज्ञापन
Attempt to molest the manager and kidnap the principal
एटा। पुलिसकर्मी बताकर घर में घुसे पांच लोगों ने एक स्कूल प्रबंधक से छेड़छाड़ की। उसके पति प्रधानाचार्य के अपहरण का प्रयास किया। अवैध असलहों से फायरिंग भी की। इसकी रिपोर्ट प्रधानाचार्य ने अदालत के आदेश पर कोतवाली देहात में दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पीड़ित ने रिपोर्ट में लिखा है कि वह एक निजी विद्यालय में प्रधानाचार्य है और पत्नी विद्यालय की प्रबंधक है। 5 अक्तूबर को शाम के समय घर आराम कर रहा था। उसी समय नवीन कुमार, टिंकू उर्फ शिवम कुमार, कल्लू और 2 अज्ञात व्यक्ति घर के बाहर गाली-गलौज करने लगे। शोर सुनकर पत्नी बाहर आई तो उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। पूछने पर बताया कि पुलिस विभाग से हैं और तुम्हारे पति से मिलना है।
विज्ञापन

सिविल ड्रेस में आने का कारण पूछा तो धमकी देने लगे और जबरन कमरे में घुसकर पति को बाहर खींच लाए और 10 लाख रुपये की मांग करने लगे। रुपये न मिलने पर पति को बुरी तरह से पीटकर गाड़ी में डालकर अपहरण का प्रयास किया। इस बीच किसी ग्रामीण ने 112 पर कॉल कर दी। पुलिस आने पर गांव के बाहर से सायरन सुनकर अवैध असलहों से फायर कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सीओ सिटी राजेश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की गहनता के साथ जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed