फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Attempt to mislead with exit polls, victory assured: Devesh

एग्जिट पोल से भ्रमित करने का प्रयास, जीत सुनिश्चित : देवेश

Tue, 04 Jun 2024 12:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 04 Jun 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Attempt to mislead with exit polls, victory assured: Devesh
एटा। समाजवादी पार्टी के एटा-कासगंज लोकसभा क्षेत्र प्रत्याशी देवेश शाक्य ने सोमवार को गली धान मील स्थित कांग्रेस कार्यालय पर प्रेसवार्ता की। कहा कि भाजपा के इशारे पर एग्जिट पोल से भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है। जबकि गठबंधन की सरकार बन रही है। एटा लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी निश्चित रूप से जीत रही है।
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी ने कहा कि पुलिस और प्रशासन की मतदान कराने में सराहनीय पहल रही है, लेकिन सरकार पर भरोसा नहीं है। वह अधिकारियों पर दबाव बनाने का प्रयास कर रही है। ऐसे में सपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं एक सिपाही के रूप में खड़े रहकर कार्य करेंगे। अगर गड़बड़ी की जाती है तो एक-एक कार्यकर्ता को मजबूरी में सड़कों पर उतरना पड़ेगा। सपा जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी ने कहा कि एग्जिट पोल दिखाकर विपक्ष के कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ने के मंसूबे कामयाब नहीं होंगे। पूर्व सांसद कैलाश यादव, पूर्व विधायक अमित गौरव यादव, रणजीत सुमन, पूर्व जिलाध्यक्ष अशरफ हुसैन, शराफत हुसैन उर्फ काले, जहीर अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed