फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Attempt to capture by breaking the jeweler's shop, sued 9

Etah News: सराफ की दुकान तोड़कर कब्जा करने का प्रयास, 9 पर मुकदमा

Mon, 03 Jul 2023 12:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 03 Jul 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Attempt to capture by breaking the jeweler's shop, sued 9
एटा। शहर में रविवार तड़के 5 बजे एक सराफ की दुकान तोड़कर आरोपियों ने कब्जा करने का प्रयास किया। दुकान को टटता देख व्यापारियों सहित आम लोगों में अफरा-तफरी फैल गई। शहर के सबसे व्यस्त बाजार बाबूगंज में इस घटना को अंजाम दिया जा रहा था। पुलिस को बुलाया गया तो आरोपी भाग गए। पीड़ित ने 8 नामजदों सहित 9 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन



कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित बाबूगंज में गुप्ता ज्वैलर्स के नाम से दुकान स्थित है। इसका स्वामित्व मनोज गुप्ता उर्फ बंटी होने का दावा कर रहे हैं। दुकान स्वामी का आरोप है कि 16 फरवरी 2022 को शहर के ही यश महाजन से दुकान का बैनामा कराया है और विधिवत संचालन करते आ रहे हैं। लेकिन बाद में अनिल जैन ने नन्नू सिंह वर्मा व अन्य के नाम इकरारनामा (एग्रीमेंट) फर्जी तरीके से कर दिया। इसको लेकर विवाद चल रहा है और अदालत से स्टे ऑर्डर भी मिला हुआ है।
विज्ञापन



आरोप है कि रविवार की सुबह करीब 6 बजे नन्नू सिंह वर्मा, अनिल जैन, श्याम मोहन दीक्षित, दीपक मिश्रा, सौरभ दत्त मिश्रा, प्रशांत ज्ञान, सोनू चौहान, राजू मिश्रा और एक अज्ञात दुकान को तोड़कर कब्जा करने का प्रयास किया। जानकारी होने पर मैं अपने भाइयों के साथ दुकान पर पहुंचा और कब्जा करने का विरोध किया। इस पर आरोपियों ने गालीगलौज और पिटाई की। नन्नू सिंह व दीपक मिश्रा ने तमंचा निकालकर धमकियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में दुकान को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार तड़के दुकान तोड़ने व कब्जा करने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर 8 नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed