{"_id":"69e51b3b7b34da5c13077d68","slug":"attacked-after-entering-the-house-in-protest-against-abusive-language-many-injured-etah-news-c-163-1-eta1004-149440-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: गाली-गलौज के विरोध में घर में घुसकर हमला, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: गाली-गलौज के विरोध में घर में घुसकर हमला, कई घायल
विज्ञापन
अलीगंज। गांव फरसौली में आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। यहां गाली-गलौज का विरोध करने पर दबंगों ने एक परिवार के घर में घुसकर जमकर मारपीट की। इस घटना में दंपती और उनके बच्चे घायल हो गए। पीड़ित ने थाना अलीगंज में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
अलीगंज के गांव फरसोली निवासी खुर्शीद आलम ने तहरीर में कहा है कि 16 अप्रैल को शाम करीब 5 बजे गांव के ही कुछ लोग गाली-गलौज कर रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया। इस पर आरोपी जन्नान, नवाब अली, सन्नो बेगम, जुबैदा बेगम, चांदनी बेगम एकजुट होकर उनके घर मेंं घुस आए। सभी ने लाठी-डंडों से लैस होकर हमला कर दिया। इसमें खुर्शीद आलम, उनकी पत्नी और बच्चे घायल हो गए।
घटना के बाद घायल परिवार ने इलाज कराया और पूरे मामले की लिखित शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने हमलावरों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद