{"_id":"64e1022abc3a9559730b1546","slug":"attack-on-the-police-who-went-to-raid-the-house-of-the-accused-of-molestation-the-inspector-injured-etah-news-c-163-1-sagr1016-4072-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: छेड़छाड़ के आरोपी के घर दबिश देने गई पुलिस पर हमला, दरोगा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: छेड़छाड़ के आरोपी के घर दबिश देने गई पुलिस पर हमला, दरोगा घायल
Sat, 19 Aug 2023 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 19 Aug 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
राजा का रामपुर। थाना क्षेत्र के गांव खैरपुरा में छेड़छाड़ के आरोपी के घर दबिश देने पहुंची पुलिस टीम को ग्रामीणों ने घेर लिया। इस दौरान भीड़ में से किसी ने डंडे से प्रहार कर दिया। जो सिर में लगने से एक दरोगा घायल हो गया। बाद में थाने से पुलिस फोर्स भेजा गया।
गांव का रतन सिंह छेड़छाड़ के एक मुकमदे में नामजद है। शनिवार रात करीब 8 बजे दरोगा प्रवेश राणा एक सिपाही के साथ दबिश देने गांव गए। यहां जब आरोपी के घर पहुंचे तो तमाम ग्रामीण एकत्रित हो गए और पुलिस का विरोध करने लगे। इस दौरान एक युवक ने दरोगा के सिर में डंडा मार दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गए। इसके बाद युवक वहां से भाग गया। बाद में घायल पुलिस कर्मी को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
जबकि थाना प्रभारी संजय राघव पुलिस फोर्स लेकर गांव में पहुंचे और आरोपियों की तलाश शुरू की। थाना प्रभारी ने बताया कि घायल दरोगा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज में चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। उनके सिर में चोट लगी है।पुलिस टीम पर हमला करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसा करने वालों की पहचान की जा रही है।