{"_id":"5edbd0978ebc3e90701b9385","slug":"attack-on-police-team-in-etah-etah-news-agr4450282195","type":"story","status":"publish","title_hn":"झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस पर हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा/सकीट। झगड़े की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस पार्टी पर शनिवार को कुछ लोगों ने पत्थरों से हमला कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने किसी तरह से अपनी जान बचाई। हालांकि बाद में पुलिस ने हमला करने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, 20 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उधर, आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
थाना सकीट पुलिस को सूचना शुक्रवार की शाम सूचना मिली कि गांव कौंची डेरा में दो पक्षों के बीच झगड़ा हो रहा है। सूचना पर उप निरीक्षक उदयवीर सिंह, सिपाही रिंकू और राजेश कुमार सरकारी गाड़ी से गांव पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करने का प्रयास किया।
इसके बाद दोनों पक्षों ने पुलिस पार्टी पर ईंट पत्थरों से हमला कर दिया। पुलिस ने किसी तरह से अपनी जान बचाई। इसके बाद पुलिस माहौल को शांत करने में लगी रही और थाना से पुलिस बल मंगा ली। पुलिस ने हमला करने वाले मोहर खां, झंडू, सलमान, अभिजीत और कपोटर निवासी कौंची डेरा को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
जबकि वेदा, खानू, नवाब, पप्पू, सोनिया, पीरू सहित 20 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गई है। पुलिस अन्य हमलावरों की तलाश में दबिश दे रही है। प्रभारी निरीक्षक विवेक शर्मा ने बताया है कि झगड़े की सूचना पर पुलिस पार्टी गई थी, तभी हमला कर दिया गया। पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, शेष की तलाश की जा रही है।