फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   ATM card stuck in the machine, thugs took out Rs 40 thousand

Etah News: मशीन में फंसा एटीएम कार्ड, ठगों ने निकाले 40 हजार

Thu, 11 Jul 2024 06:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 11 Jul 2024 06:58 PM IST
विज्ञापन
ATM card stuck in the machine, thugs took out Rs 40 thousand
एटा। एटीएम मशीन से रुपये निकालते समय कार्ड फंस गया। मशीन के ऊपर ठगों ने संपर्क के लिए अपना नंबर डाल रखा था। जिस पर संपर्क करते ही उसे वहां से जाने की राय दे दी गई। कुछ ही देर में 40 हजार रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन

थाना कोतवाली नगर में गिरिजा देवी निवासी शांतिनगर रोड नवीन नगर ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि नातिन दिव्यांशी 3 जुलाई को अरुणा नगर स्थित एक एटीएम बूथ से पैसा निकालने गई थी। वहां मशीन में उसका एटीएम कार्ड फंस गया। काफी प्रयास के बाद भी जब नहीं निकला, तो सामने लिखे हेल्पलाइन नंबर पर कॉल की। फोन उठाने वाले व्यक्ति ने कहा कि कार्ड अभी नहीं निकलेगा आप घर जाइए। सुबह इंजीनियर आएगा तब मशीन से कार्ड निकालकर आपको दे दिया जाएगा। यह सुनकर दिव्यांशी वहां से चली गई।
विज्ञापन

इसके बाद अज्ञात व्यक्ति ने एटीएम कार्ड निकाल लिया और चार बार में 40300 रुपये का लेनदेन कर दिया। मोबाइल पर जब मैसेज आया तो धोखाधड़ी के बारे में मालूम पड़ा। कोतवाली नगर प्रभारी अरुण पवार ने बताया कि आरोपी ने किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप बागवाला से 4000 रुपये का पेट्रोल डलवाया। इसके बाद विजय पेट्रोल पंप शीतलपुर से 20300 रुपये की निकासी की गई। इसके अलावा अलग-अलग एटीएम मशीन से 10 हजार व 6 हजार रुपये निकाले गए। जहां-जहां आरोपी गया है, वहां के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही पकड़कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed