{"_id":"64c698b12925af4c980e7eb6","slug":"as-soon-as-the-team-of-agriculture-department-reached-four-traders-closed-their-shops-and-ran-away-etah-news-c-163-1-eta1001-3066-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: कृषि विभाग की टीम पहुंचते ही दुकानें बंद कर भागे चार व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: कृषि विभाग की टीम पहुंचते ही दुकानें बंद कर भागे चार व्यापारी
Sun, 30 Jul 2023 10:36 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 30 Jul 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
एटा। जनपद में कृषकों को खरीफ फसलों के लिए निर्धारित दर पर उच्च गुणवत्ता का उर्वरक उपलब्ध कराया जा सके। इसके साथ ही पीओएस मशीन के मुताबिक शत-प्रतिशत भौतिक स्टाॅक की जांच के लिए कृषि अधिकारियों ने जिले में छापामारी की। इस दौरान चार व्यापारी टीम को देख अपनी दुकानें बंद कर भाग गए। 10 दुकानों से टीम ने खाद-बीज के नमूने लिए गए।
उप कृषि निदेशक रोतास कुमार ने सदर क्षेत्र के मलावन में जय गुरुदेव बीज भंडार से मोनो जिंक का नमूना लिया। मलावन में ही एक अन्य दुकान रामजस खाद भंडार पर स्टॉक एवं बिक्री रजिस्टर नहीं मिला और पीओएस मशीन भी चालू नहीं मिली। इसके बाद नोटिस दिया गया। वहीं आसपुर में रवि ट्रेडर्स सकीट रोड तथा नीतू खाद भंडार करतला रोड से डीएपी व सांई फर्टिलाइजर्स से माइक्रो न्यूटेंट का नमूना लिया गया। इसके अलावा सकीट में शिखावत ट्रेडर्स से कैल्शियम का नमूना लिया गया।
जलेसर क्षेत्र में जिला कृषि अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह ने खाद-बीज की दुकानों पर छापा मारा। कस्बा जलेसर व निधौली कलां में छह दुकानों से खाद एवं बीज के नमूने लिए गए। वहीं निधौली कला स्थित निशांत ट्रेडिंग कंपनी, जलेसर के पटना पक्षी विहार स्थित आयुषी खाद बीज भंडार, लक्ष्मी खाद बीज भंडार, गनेशपुर स्थित गोविंद खाद बीज भंडार, दलशाहपुर स्थित मां भगवती ट्रेडर्स को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। छापामार कार्रवाई की भनक लगते ही निधौलीकलां स्थित सिसौदिया खाद बीज भंडार, नूंहखास स्थित शिवशक्ति ट्रेडर्स, श्रीराम ट्रेडर्स एवं महेश खाद भंडार दुकानों के संचालक दुकान बंद कर भाग गए।