{"_id":"6984dfac7e46fefc220e82e4","slug":"artists-dazzled-at-the-geet-ghazal-musical-event-etah-news-c-163-1-eta1002-145928-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: गीत-गजल म्यूजिकल इवेंट में कलाकारों ने बिखेरा जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: गीत-गजल म्यूजिकल इवेंट में कलाकारों ने बिखेरा जलवा
Thu, 05 Feb 2026 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 05 Feb 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
एटा महोत्सव प्रदर्शनी पंडाल में बुधवार रातगीत-गजल म्यूजिकल इवेंट में प्रस्तुति देती कलाकार। स
- फोटो : 1
एटा। राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी में बुधवार की शाम आयोजित गीत गजल म्यूजिकल इवेंट में दर्शक सुर, संगीत और नृत्य की महफिल में देर रात तक बंधे रहे। कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों ने उपस्थित भीड़ को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत जिला न्यायाधीश दिनेश चंद व एमएसीटी जिला जज अहमद उल्ला खान ने फीता काटकर की। जबकि अपर जिला जज कमालुद्दीन और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिल कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इसके बाद मंच पर सुरों की ऐसी फुहार बिखरी कि पंडाल तालियों से गूंजता रहा।
सिंगर प्रिया अपनी मधुर आवाज में क्लासिक गीत राम चाहे लीला, दो लफ्जों की है.. प्रस्तुत कर दर्शकों को पुराने दौर की यादों में ले गईं। उनकी गायकी ने शुरुआत से ही पंडाल में एक अलग ही माहौल बना दिया। इसके बाद सनी ठाकुर ने मेरे रश्के कमर जैसे लोकप्रिय गीतों से खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम के मध्य जया भारती की नृत्य प्रस्तुति ने पंडाल में ऊर्जा भर दी।
विज्ञापन
मंच पर उनकी थिरकन के साथ दर्शक भी झूमने को मजबूर हो गए। कलाकारों ने एक के बाद एक सुपरहिट गीतों की झड़ी लगा दी। छुप गए सारे नजारे, ओए क्या बात हो गई जैसे गीतों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। गायक राजीव ने गजल चिट्ठी आई है, सुनाकर श्रोताओं की भावनाओं से सीधा जुड़ाव बनाया। इसके बाद विजय नागर ने अपनी तो जैसे-तैसे कट जाएगी गीत से दर्शकों को रोमांचित किया।
म्यूजिकल इवेंट देर रात तक चलता रहा दर्शक हर प्रस्तुति का आनंद लेते रहे। कार्यक्रम में सुरों और ताल का ऐसा संगम देखने को मिला कि हर उम्र के लोग संगीत की धुनों पर थिरकते नजर आए। सहसंयोजक रवि कांत सक्सेना एडवोकेट, सुभाष चंद्र सक्सेना एडवोकेट, हनी जौहरी, राजू दीक्षित, आदित्य मिश्रा, दीपक शर्मा, ज्ञानेंद्र गौतम, नरेंद्र कुमार सक्सेना आदि मौजूद रहे।