{"_id":"2d28d9019398240b273e0010a62bf15c","slug":"arrested-on-fraud-and-obscene-messages-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी और अश्लील मैसेज पर पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखाधड़ी और अश्लील मैसेज पर पकड़ा गया
ब्यूरो अमर उजाला एटा
Updated Fri, 12 Dec 2014 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धोखाधड़ी और महिलाओं को अश्लील मैसेज भेजने वाले शशिकांत उपाध्याय निवासी मोहल्ला न्यू रैवाड़ी को पुलिस ने गुरुवार सुबह होली गेट से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 250 ग्राम नशीला पदार्थ, कई अधिकारियों की मुहरें, तीन मोबाइल, तीन सिम, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस मिले हैं।
एसएसपी एसके वर्मा ने पत्रकारों को बताया कि पकड़ा गया शशिकांत शातिर अपराधी है। एटा में सात, पीलीभीत थाना न्यूरिया, कोतवाली फतेहपुर में एक-एक धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। उसके कब्जे से नेपाल, श्रीलंका की करेंसी बरामद हुई है। जिलाधिकारी, एआरटीओ, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आदि की मुहरें भी मिली हैं। बताया कि यही वह आरोपी है जिसने कुछ दिनों पहले एक महिला अधिकारी के फोन पर अश्लील मैसेज भेजा था।
पूछताछ में बताया कि उस सिम को तोड़कर पहले ही फेंक चुका है। लोगों से धोखाधड़ी कर फर्जी वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस बनाता है और उनसे अच्छी-खासी रकम वसूलता है। इससे पहले एक शिक्षिका को भी इसी ने अश्लील मैसेज, कॉल करके परेशान किया था। उसकी रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी।