{"_id":"610ecec28ebc3e72a012447b","slug":"army-jawan-s-wife-beaten-with-sticks-video-goes-viral-etah-news-agr502933218","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना के जवान की पत्नी को लाठियों से पीठा, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना के जवान की पत्नी को लाठियों से पीठा, वीडियो वायरल
विज्ञापन
एटा। थाना मिरहची क्षेत्र के गांव हजरतपुर में शनिवार सुबह सेना के जवान की पत्नी को लाठियों से पीटा गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पीड़िता ने मायके वालों को बुलाया तो ग्रामीणों ने उनको भी धुन दिया। पिटाई करने का आरोप प्रधान सहित कई लोगों पर लगाया गया है।
गांव हजरतपुर निवासी भगवान सिंह सेना में श्रीनगर में तैनात हैं। इनकी पत्नी रीता देवी बच्चों सहित गांव में रहती हैं। रीता का आरोप है कि शनिवार सुबह ग्राम प्रधान किशोरीलाल ने घर में घुसकर पिटाई कर दी। मायके वालों को पिटाई करने की सूचना दी तो पूर्व सैनिक पिता नेत्रपाल सहित भाई व अन्य परिजन पंचायत करने पहुंचे। आरोप है कि यहां पर प्रधान सहित 20-25 महिला-पुरुषों ने लाठियों से मायके वालों सहित महिला को बुरी तरह से पीटा। इसका किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
पीड़िता का कहना है कि डायल 112 पर सूचना दी, तो पुलिस गांव पहुंच गई और कई लोगों को थाने पर ले आई। लेकिन रसूखदार प्रधान थाने पर पहुंचकर सभी आरोपियों को छुड़ाकर ले गया। थाना प्रभारी सीताराम सरोज ने बताया कि दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वहीं जमीन के विवाद को लेकर थाना बागवाला क्षेत्र के गांव दुआई में जमकर मारपीट हुई। इस वारदात में दफेदार सिंह, राजीव कुमार, सुरजीत, शैलेश कुमार, इसकी नौ वर्षीय पुत्री प्रियंका और सात वर्षीय पुत्री दिव्यांशी मारपीट में घायल हुई हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।