{"_id":"62e9532fe4bcff3b37170916","slug":"arms-license-of-three-accused-jilabadar-14-canceled-etah-news-agr542129579","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन आरोपी जिलाबदर, 14 के शस्त्र लाइसेंस निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन आरोपी जिलाबदर, 14 के शस्त्र लाइसेंस निरस्त
विज्ञापन
एटा। अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए डीएम ने कार्रवाई की है। तीन अभियुक्तों को छह माह के लिए जिलाबदर किया है। जबकि 14 के शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए हैं। डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने इरफान उर्फ लल्ला निवासी मोहल्ला शेखपुरा थाना सकीट, जसवीर निवासी नगला बनवारी थाना कोतवाली देहात और गुड्डू उर्फ रामरहीस यादव निवासी मोहकमपुर थाना जैथरा को गुंडा एक्ट के तहत जिलाबदर किया है।
इसके अलावा अभियुक्त छंगे निवासी वाजिदपुर थाना बागवाला, छोटू निवासी ग्राम ग्वालियरा थाना सकरौली और छोटे शाक्य निवासी वाजिदपुर थाना बागवाला को संबंधित थाने पर पेशी के लिए पहुंचने का आदेश दिया है। दूसरी ओर शस्त्र अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 अभियुक्तों के शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की है। इन सभी के खिलाफ विभिन्न आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने यह कार्रवाई की है।
इनके शस्त्र लाइसेंस हुए निरस्त
मुन्नालाल निवासी नियाज नगर थाना मिरहची, रामवकील निवासी सुपैती थाना मिरहची, देवेश कुमार उर्फ दिनेश कुमार निवासी बहटा थाना पिलुआ, प्रदीप कुमार, सुनील निवासी रैपुरा जनासी थाना अलीगंज, रन सिंह निवासी ग्राम लभेंटा थाना बागवाला, कमल प्रताप सिंह निवासी खरसुलिया थाना नयागांव, आकाश निवासी संजय नगर थाना कोतवाली नगर, रघुनाथ सिंह निवासी दयारामपुर थाना निधौलीकलां, प्रेमपाल और राजपाल निवासी अजमतगंज थाना मारहरा, ओमवीर निवासी फिरोजपुर सिलोंनी थाना मारहरा, संतोष कुमार निवासी नगला गड़रिया थाना सकरौली, मोहरपाल निवासी रम्पुरा थाना सकीट के शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए गए हैं।