{"_id":"6a24640ca1f00e072f09ab16","slug":"applications-open-for-high-school-and-intermediate-compartment-exams-etah-news-c-163-1-eta1004-151635-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: हाईस्कूल और इंटर की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: हाईस्कूल और इंटर की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन शुरू
Sat, 06 Jun 2026 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 06 Jun 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
एटा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो चुकी है। विद्यार्थी 27 जून तक परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकेंगे।
बोर्ड द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार हाईस्कूल इंप्रूवमेंट परीक्षा में एक विषय में सुधार के इच्छुक छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं। वहीं कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए दो विषयों में अनुत्तीर्ण विद्यार्थी पात्र होंगे, लेकिन उन्हें केवल एक विषय में परीक्षा देने का अवसर मिलेगा। इसके लिए 256.50 रुपये परीक्षा शुल्क निर्धारित किया गया है। इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा में मानविकी, विज्ञान, वाणिज्य और व्यावसायिक वर्ग के वे छात्र आवेदन कर सकेंगे, जो किसी एक विषय के एक प्रश्नपत्र में अनुत्तीर्ण हैं।
इसके लिए 306 रुपये परीक्षा शुल्क तय किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत सिंह ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों को कोषागार चालान के माध्यम से निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के बाद उसकी प्रति तथा शुल्क जमा करने के चालान की मूल प्रति डाउनलोड करनी होगी।