{"_id":"67c59d803b74fde3bf016d1d","slug":"applications-invited-for-job-abroad-etah-news-c-163-1-sagr1019-130455-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: विदेश में नौकरी करने के लिए मांगे गए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: विदेश में नौकरी करने के लिए मांगे गए आवेदन
Mon, 03 Mar 2025 05:46 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 03 Mar 2025 05:46 PM IST
विज्ञापन
एटा। अंग्रेजी में अच्छी पकड़ है और जापान, जर्मनी व इजरायल की भाषा जानते हैं, तो नौकरी के लिए विदेश जाने का सपना पूरा हो सकता है। इसके लिए सेवायोजन विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। वेबसाइट पर 31 मार्च तक आवेदन मांगे गए हैं।
जिला सेवायोजन अधिकारी विपिन यादव ने बताया कि नर्स, केयरटेकर व केयरगिवर के पद पर जापान, जर्मनी व इजरायल जाने के लिए अभ्यर्थी rojgaarsangam.up.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन वही अभ्यर्थी कर सकते हैं जिनकी आयु 20 से 27 वर्ष तक हो। जापान में केयरटेकर व केयरगिवर के पदों पर 1.17 लाख रुपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा। इजरायल में केयरगिव के लिए 5000 पद हैं।
90 प्रतिशत सीट महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। 1.32 लाख रुपये वेतन दिया जाएगा। जर्मनी में असिस्टेंट नर्स के 250 पद हैं। इसमें नर्सिंग डिप्लोमा, बीएससी नर्सिंग सहित जीएनएम की डिग्री वाले आवेदन कर सकते हैं। इसमें 1 वर्ष का अनुभव भी मांगा गया है। उम्र 24 से 40 वर्ष तक निर्धारित की गई है।