फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Appearance of safe house including ward in emergency changed overnight

Etah News: रातों-रात बदली इमरजेंसी में वार्ड सहित सेफ हाउस की सूरत

Thu, 02 May 2024 05:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 02 May 2024 05:52 PM IST
विज्ञापन
Appearance of safe house including ward in emergency changed overnight
एटा। प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को शहर में चुनावी जनसभा को संबोधित करने आए। इसके लिए इमरजेंसी में बने सेफ हाउस को रातों रात चमका दिया गया। दीवारों पर पीला रंग कराने के साथ ही अन्य संसाधनों को दुरुस्त किया गया। बृहस्पतिवार को जो लोग इमरजेंसी में पहुंचे, उनके मुंह से यही निकला रोज जिले में सीएम आएं तो यहां की सूरत ही बदल जाए।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में गेट में घुसते ही एक कमरा बना है। अभी तक वो सेफ हाउस के नाम से जाना जाता था। बृहस्पतिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री आ रहे थे। इसको लेकर चिकित्सकों के बैठने के कक्ष में सेफ हाउस बनाया गया। कक्ष में कहीं दाग-धब्बा लगा न रह जाए, इसके लिए बुधवार की रात को दीवारों पर पेंट कराया गया। अन्य संसाधन भी वहां दुरुस्त कराए गए।
विज्ञापन

इमरजेंसी में खिड़कियों पर पर्दे डलवाए गए। इसके साथ ही वहां बने दोनों वार्ड के बेडों पर पीले चादर बिछवाए गए। जबकि आम दिनों में यहां बेड पर चादर कम ही नजर आते है। सफाई की व्यवस्था एकदम चाक चौबंद थी। गेट पर ही कचरे के डिब्बे अलग-अलग रंगों के रखे हुए थे। जों भी इमरजेंसी में पहुंच रहा था। वह व्यवस्था को देखकर चौंक रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
प्राचार्य के अलावा सीएमओ भी रहे मौजूद
सीएम का दौरा जिले में था। ऐसे में मेडिकल कॉलेज में व्यवस्थाओं को लेकर कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल के अलावा सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी भी मौजूद रहे। उन्होंने सेफ हाउस का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। इसके बाद वार्ड में व्यवस्थाएं देखीं। चिकित्सकाें के बारे में जानकारी ली और संसाधनों को देखा । वहीं सेफ हाउस की सुरक्षा में दो पुलिस कर्मी गेट पर ही तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed