{"_id":"68dac5e117463306380c6bdc","slug":"anuradha-rajput-became-the-winner-of-ganga-quiz-competition-etah-news-c-163-1-eta1004-139763-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: गंगा क्विज प्रतियोगिता में अनुराधा राजपूत बनीं विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: गंगा क्विज प्रतियोगिता में अनुराधा राजपूत बनीं विजेता
Mon, 29 Sep 2025 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 29 Sep 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
एटा। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत जिला गंगा समिति ने रोहनलाल चतुर्वेदी सर्वोदय इंटर कॉलेज में गंगा क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें कक्षा 10 से 12 तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। क्विज में अनुराधा राजपूत प्रथम स्थान पर रहीं।
प्रतियोगिता कराने का उद्देश्य गंगा और उसकी सहायक नदियों को स्वच्छ बनाने के प्रेरित करना था। क्विज में गंगा के ऐतिहासिक, आर्थिक और आध्यात्मिक क्षेत्रों से संबंधित प्रश्नों को शामिल किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख शीतलपुर पुष्पेंद्र कुमार लोधी ने प्रकृति, नदी व तालाबों का महत्व बताया। अधिक संख्या में पौधरोपण कर उनकी देखभाल करने को कहा। नमामि गंगे के जिला परियोजना अधिकारी आर्यन गौड़ ने बताया कि जिला गंगा समिति के कार्यक्रमों का उद्देश्य सिर्फ स्वच्छता है।
प्रधानाचार्य विजय मिश्र ने कहा कि गंगा तथा सभी सहायक नदी को साफ करने के लिए नमामि गंगे योजना सही दिशा में उठाया गया एक कदम है। निर्णायक मंडल अमोल सिंह व अंजली राजपूत ने गोपाल चौहान को द्वितीय, रमन कुमार को तृतीय, सागर राजपूत को चतुर्थ तथा मोहित राजपूत को पंचम स्थान दिया।