{"_id":"6aff0fd3fd3e7888620200e4","slug":"antisocial-elements-damaged-idol-of-lord-hanuman-at-pathwari-mata-temple-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज: पथवारी माता मंदिर में क्षतिग्रस्त की हनुमानजी की मूर्ति, ग्रामीणों में आक्रोश; माैके पर पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज: पथवारी माता मंदिर में क्षतिग्रस्त की हनुमानजी की मूर्ति, ग्रामीणों में आक्रोश; माैके पर पहुंची पुलिस
Thu, 19 Nov 2026 08:34 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 19 Nov 2026 08:34 PM IST
सार
कासगंज में असामाजिक तत्वों ने मंदिर में हनुमानजी की मूर्ति क्षतिग्रस्त कर दी। जानकारी होने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। माैके पर पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन
घटना के बाद माैके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कासगंज के सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहनपुरा इलाके में टीकमपुरा गांव स्थित पथवारी माता मंदिर में बृहस्पतिवार की देर शाम असामाजिक तत्वों ने भगवान हनुमान जी की मूर्ति क्षतिग्रस्त कर दी। इस जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच की। मंदिर में नई प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी चल रही है।
टीकमपुरा गांव के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार की देर शाम करीब सात बजे पथवारी माता मंदिर में देव प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली। सूचना पर कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। जांच में हनुमान जी की मूर्ति एक स्थान से क्षतिग्रस्त मिली। साथ ही मंदिर में हवन कुंड की राख और आसपास का सामान भी बिखरा मिला। पूछताछ में ग्रामीणों ने किसी असामाजिक तत्व पर मूर्ति क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया।