फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Another report of rape against 6 including Jugendra Singh Yadav

Etah News: जुगेंद्र सिंह यादव सहित 6 के खिलाफ दुष्कर्म की एक और रिपोर्ट

Sun, 30 Jul 2023 10:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 30 Jul 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
Another report of rape against 6 including Jugendra Singh Yadav
एटा। थाना जैथरा में सपा नेता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव के खिलाफ दुष्कर्म का एक और मामला दर्ज किया गया है। पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव पर जान से मारने की धमकी देने सहित कई आरोपों के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस मामले में जुगेंद्र सिंह के पांच परिजन को नामजद किया गया है।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि दो फरवरी 2022 को जुगेंद्र सिंह ने जैथरा आवास पर खाना बनाने और साफ-सफाई करने के लिए काम पर रखा था। अगले दिन जुगेंद्र सिंह 3 बजे जुगेंद्र आए, उस समय वह बर्तन साफ कर रही थी। तभी हाथ पकड़कर जबरन बेडरूम में ले गए और दुष्कर्म किया। जातिसूचक गालियां देकर धमकी दी गई कि अगर किसी को बताया कि तुझे पूरे परिवार सहित मरवा दूंगा। आरोप है कि पांच दिन बाद पता चला कि पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव अपने पुत्र प्रमोद व सुबोध यादव, भतीजे विनोद यादव और राहुल गुप्ता उर्फ नीलू के साथ जैथरा आवाास पर आए तो इन लोगों से दुष्कर्म की शिकायत की।
विज्ञापन

इस पर रामेश्वर सिंह यादव ने पिस्टल निकाल ली और मेरे ऊपर रखकर कहा कि अगर किसी से यह बात कही तो जान से मरवा दूंगा। इसके साथ सभी लोगों ने जातिसूचक गलियां दीं और बुरी तरह से पीटा, कपड़े फाड़ दिए। महिला का कहना है कि जब उसे पता चला कि दोनों भाई जेल में हैं तब पुलिस को शिकायत देकर शिकायत दी गई है। एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला की ओर से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व पूर्व विधायक सहित 6 के खिलाफ तहरीर दी गई है। उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपों की गंभीरता से जांच कराई जाएगी। सत्यता के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed