{"_id":"67f6aee2e32dd860e504621f","slug":"another-case-filed-against-former-uco-bank-manager-etah-news-c-163-1-eta1001-132119-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: यूको बैंक के पूर्व प्रबंधक के खिलाफ एक और केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: यूको बैंक के पूर्व प्रबंधक के खिलाफ एक और केस दर्ज
Wed, 09 Apr 2025 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 09 Apr 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
एटा। थाना कोतवाली नगर में अन्नपूर्णा निवासी दिनेश नगर ने यूको बैंक के पूर्व प्रबंधक अच्युतकांत त्रिपाठी और बैंक मित्र नेहा यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि 19 दिसंबर 2023 को इन लोगों ने धोखाधड़ी करते हुए 28.30 लाख रुपये लिए और वापस नहीं किए।
यूको बैंक के पूर्व प्रबंधक अच्युतकांत त्रिपाठी सहित बैंक के कई कर्मचारियों पर पहले से ही धोखाधड़ी के मामले चल रहे हैं। इसके बाद भी लगातार नए मामले सामने आ रहे हैं और लोग रिपोर्ट दर्ज करा रहे हैं। नया मामला अन्नपूर्णा निवासी दिनेश नगर ने दर्ज कराया है।
आरोप है कि बैंक मित्र नेहा यादव के माध्यम से यूको बैंक से लोन कराया था। तत्कालीन बैंक मैनेजर अच्युतकांत त्रिपाठी ने नेहा यादव के साथ मिलकर 28 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। शेष 30000 रुपये जल्द ही वापस करने की कहकर लिए लेकिन वापस नहीं किए। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि मामले में पहले से ही केस दर्ज है, विवेचना में सभी मामलों को शामिल कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
5 लाख रुपये लिए अब वापस नहीं कर रहे
एटा। कोतवाली नगर में बलवीर सिंह निवासी यादव नगर ने नीरज ठेनुआ सहित दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि 22 दिसंबर 2019 से 20 नवंबर 2022 तक नीरज ठेनुआ और अजय मिश्रा एरिया सेल्स मैनेजर निवासी रानी बाग पीतमपुरा नई दिल्ली ने 5 लाख रुपये लिए थे। अब वापस नहीं कर रहे हैं। संवाद
उधारी के रुपये मांगने पर की छेड़छाड़
एटा। थाना कोतवाली नगर में एक महिला ने विनीश मिश्रा निवासी पीपल अड्डा सहित दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि 8 सितंबर 2024 को विनीश मिश्रा ने अपने साथी संजीव दीक्षित के साथ मिलकर 5 लाख रुपये नकद लिए थे। वापस मांगने पर टालमटोल करते रहे। फिर से कहा तो गालियां देते हुए छेड़छाड़ की और जान से मारने की धमकी दी। संवाद