फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Annual examination will start in council schools from today

Etah News: आज से परिषदीय स्कूलों में शुरू होगी वार्षिक परीक्षा

Sun, 23 Mar 2025 05:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 23 Mar 2025 05:31 PM IST
विज्ञापन
Annual examination will start in council schools from today
एटा। परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा 24 मार्च से शुरू हो रही है। परीक्षा को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग से सभी तैयारियां पूर्ण करने की बात कही जा रही है। यह दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


जनपद के 1691 परिषदीय विद्यालयों में करीब 1.25 लाख बच्चे पंजीकृत हैं। उनकी वार्षिक परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो रही हैं। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को एक भी दिन का समय नहीं मिलेगा। पहली पाली में सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए डायट पर प्रश्नपत्रों को पहले तैयार कराया गया।
विज्ञापन

इसके बाद उन्हें छपवाने का कार्य किया गया। विभाग का दावा है कि सभी स्कूलों में प्रश्नपत्र सहित विद्यार्थियों के लिए उत्तर पुस्तिकाएं पहुंच गईं हैं। कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों की सभी विषयों की परीक्षा मौखिक रहेगी। कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों की लिखित परीक्षा होगी। बीएसए दिनेश कुमार ने बताया कि परीक्षा का कार्यक्रम शासन स्तर से तय किया है। परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed