फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Animal teachers tried the project director's plan, caught two canters

Etah News: पशु तस्करों ने परियोजना निदेशक की कार रौंदने का किया प्रयास, दो कैंटर पकड़े

Fri, 19 Apr 2024 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 19 Apr 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Animal teachers tried the project director's plan, caught two canters
एटा। चुनाव कार्याें में जिले भर के अधिकारी लगाए गए हैं। परियोजना निदेशक शुक्रवार की सुबह मतदान केंद्र व बूथों का निरीक्षण करके लौट रहे थे। तभी उनकी कार को बागवाला थाना क्षेत्र में अलीगंज रोड पर पशु तस्करों ने कैंटर से रौंदने का प्रयास किया। पुलिस के सहयोग से दो कैंटरों को पकड़ लिया गया। थाना पुलिस की ओर से कार्रवाई में आनाकानी की गई। तब उन्होंने डीएम को पूरा मामला बताया। इसके बाद पुलिस ने पशुओं को अपनी सुपुर्दगी में लिया।
विज्ञापन

परियोजना निदेशक सुरेंद्र कुमार गुप्ता शुक्रवार को जैथरा क्षेत्र में बूथों की स्थिति देखने गए थे। वहां से लौटते समय फर्रुखाबाद की ओर से दो कैंटर पशुओं से भरे हुए आ रहे थे। पीडी ने देखा तो काली नदी पर इनको रोकने का प्रयास किया। इस दौरान सुबह करीब 11 बजे पशु तस्करों ने पीडी की कार को रौंदने की कोशिश की। हालांकि कार चालक की सूझबूझ के चलते वारदात होने से बच गई। इसके बाद पशु तस्कर अपने वाहन लेकर एटा की ओर भागे।
विज्ञापन

परियोजना निदेशक को दो पुलिस के जवान रास्ते में मिल गए। इनको कार में बैठाकर पीछा किया और थाना पुलिस को भी सूचना दी। गांव कंसुरी के पास उन्होंने कैंटरों को रुकवा लिया। दोनों वाहनों में 58 काले पशु मिले। पीडी का आरोप है कि पुलिस की ओर से सहयोग नहीं मिला और कार्रवाई नहीं की गई। तब जिलाधिकारी को फोन करके पूरा मामला बताया। इसके बाद अन्य अधिकारियों के फोन आए और तब पुलिस ने सक्रियता दिखाई। दो लोगों को पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
मार्ग से निरंतर निकल रहे हैं पशु तस्करों के वाहन
परियोजना निदेशक ने बताया कि चालक ने पूछताछ में बताया कि वह निरंतर वाहन लेकर निकलता है। अलीगढ़ में पशुओं को काटा जाता है। इससे साबित हो रहा है कि थानों की पुलिस से मिली भगत होने के चलते पशु तस्करों को हौंसले बुलंद है।

---वर्जन---
पशु तस्करों के दो वाहनों को पकड़ा गया है। इनमें काले पशु बरामद किए गए हैं। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, कार्रवाई की जा रही है। -धनंजय सिंह कुशवाहा, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed