{"_id":"69e25f81d2282588de0e2f2e","slug":"angry-farmers-broke-the-barricades-and-left-for-garhmukteshwar-etah-news-c-163-1-eta1003-149350-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: आक्रोशित किसान बैरिकेडिंग तोड़कर गढ़मुक्तेश्वर रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: आक्रोशित किसान बैरिकेडिंग तोड़कर गढ़मुक्तेश्वर रवाना
Fri, 17 Apr 2026 09:57 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 17 Apr 2026 09:57 PM IST
विज्ञापन
जलेसर। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह पर पूर्व मंत्री मदन चौहान के अभ्रद टिप्पणी किए जाने से किसानों में आक्रोश है। गुस्साए किसानों का काफिला शुक्रवार को पुलिस की बैरिकेडिंग को तोड़कर गढ़मुक्तेश्वर रवाना हुआ है।
पूर्व मंत्री मदन चौहान के किसान नेता भानुप्रताप सिंह पर टिप्पणी किए जाने का मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने पर किसान भड़क गए। आक्रोशित किसान शुक्रवार को किसान नेता के पैतृक गांव नगला सुखदेव पर एकत्रित हुए। यहां से प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में गाड़ियों के काफिले से गढ़मुक्तेश्वर में जाकर प्रदर्शन करने को रवाना हुए।
गुस्साए किसानों के काफिले को एएसपी श्वेताभ पांडेय, सीओ ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, एसडीएम पीयुष रावत ने फोर्स के साथ पटना पक्षी विहार पर बैरिकेडिंग लगाकर रोकने की कोशिश की, लेकिन गुस्साए किसान बैरिंकेडिंग तोड़कर गढ़मुक्तेश्वर रवाना हो गए। भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने कहा जब तक पूर्व मंत्री मदन सिंह चौहान सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगेंगे तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।