{"_id":"66561b7526ad484ea9075358","slug":"angered-by-his-fathers-scolding-the-teenager-drank-pesticide-his-condition-worsened-etah-news-c-163-1-sagr1016-117490-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पिता की डांट से छुब्ध किशोर ने पीया कीटनाशक, हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पिता की डांट से छुब्ध किशोर ने पीया कीटनाशक, हालत बिगड़ी
Tue, 28 May 2024 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 28 May 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
राजा का रामपुर। पिता ने घर के कार्य करने को लेकर किशोर को डांट दिया, जो उसे नागवार गुजरा। उसने कस्बा के मुख्य चौराहे पर कीटनाशक दवा पीकर जान देने की कोशिश की। स्थानीय लोगों की मदद से उसको उपचार के लिए अलीगंज सीएचसी पहुंचाया गया।
सोमवार देर शाम सात बजे करीब थाना क्षेत्र के पुष्पेंद्र (16) निवासी बिल्सड पछायां ने किसी बात को लेकर गांव से कस्बा राजा का रामपुर में आकर कीटनाशक दवा पी ली। तबीयत बिगड़ने पर चौराहे पर ही गिर पड़ा। वहां पर काफी भीड़ लग गई। सूचना उसके परिजन को दी गई। कुछ लोग उसे स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए। तब तक परिजन भी मौके पर पहुंच गए। वहां से परिजन इलाज के लिए उसे अलीगंज ले गए। जहां युवक का उपचार जारी है। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार को किसी बात को लेकर पुष्पेंद्र के पिता अनिल ने उसे डांट दिया था। जिसके बाद दोपहर करीब तीन बजे वह घर से नाराज होकर चला आया था।