फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Angered by death of mother during delivery in CHC family refused to perform last rites

सीएचसी में प्रसव के दौरान प्रसूता की मौत: आक्रोशित परिजन ने अंतिम संस्कार करने से किया मना; कार्रवाई की मांग

Thu, 09 May 2024 02:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 09 May 2024 02:08 PM IST
सार

सीएचसी में प्रसव के दौरान प्रसूता की मौत हो गई। आक्रोशित परिजन ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। उन्होंने आरोपी नर्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
Angered by death of mother during delivery in CHC family refused to perform last rites
शव रखकर प्रदर्शन करने घरवाले, मुस्कान की फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में प्रसव के दौरान प्रसूता की मौत से परिजन व ग्रामीणों में आक्रोश है। आरोपी नर्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। शव रखकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि पुलिस की उदासीनता के चलते आरोपी पर कार्रवाई नहीं हो रही है। 

विज्ञापन


मामला निधौली कला थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव का है। गांव निवासी सुरेश और सुनीता की बेटी मुस्कान की प्रसव के दौरान मौत हो गई। उन्होंने महिला डॉक्टर दीपमाला मिश्रा पर लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया तो वह लोग शव लेकर घर चले गए। लेकिन 18 घंटे बीत जाने के बाद भी जब कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। 
विज्ञापन

   
पिता सुरेश ने बताया बीती रात करीब 11 बजे कोतवाली प्रभारी जेपी अशोक ने आश्वासन दिया था कि मुस्कान के पति भगवान दास, मानसी और मान सिंह के मामले में पुनः जांच की जाएगी। न्याय दिलाया जाएगा। नर्स दीपमाला मिश्रा के खिलाफ मामला पंजीकृत कर गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चचेरे भाई कृपाल सिंह ने बताया कि 18 घंटे बाद भी न तो कोई गिरफ्तारी हुई और न ही कोई अधिकारी हाल जानने आया। सोशल मीडिया से जानकारी मिलने के बाद भीम आर्मी के कार्यकर्ता गांव में इकट्ठा हो रहे हैं। बताया कि कुछ देर में भीम आर्मी के चंद्रशेखर के गांव पहुंचने का कार्यक्रम है। 


बताया कि गांव में शव रखने की खबर पर आसपास के गांवों के लोग भी एकत्र हो रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर छह महीने में डिलीवरी के दौरान दलित महिला की मौत का यह दूसरा मामला है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डिलीवरी के दौरान हो रही मौतों पर कोई सुधि नहीं लेता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed