{"_id":"67718a68c1134250ae067080","slug":"anger-among-workers-over-warrant-against-founder-etah-news-c-163-1-sagr1016-127592-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: संस्थापक के खिलाफ वारंट पर कार्यकर्ताओं में गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: संस्थापक के खिलाफ वारंट पर कार्यकर्ताओं में गुस्सा
Sun, 29 Dec 2024 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 29 Dec 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
एटा। हिंदू एकता समूह के संस्थापक अध्यक्ष शुभम हिंदू के खिलाफ एक मामले में वारंट जारी किया गया है। इसे लेकर कार्यकर्ताओं में गुस्सा है। रविवार को लोहार मंदिर, अवागढ़ में बैठक कर उन्होंने आंदोलन की रूपरेखा बनाई।
बैठक में सर्वसहमति से निर्णय लिया गया कि अगर संस्थापक अध्यक्ष के विरुद्ध एसडीएम जलेसर द्वारा जारी किया गया वारंट 2 दिन के अंदर निरस्त नहीं किया गया तो समूह आंदोलन को बाध्य होगा। संस्थापक ने कहा कि थाना प्रभारी द्वारा कहा जा रहा है कि ब्लॉक में बनी अवैध मजार की शिकायत की वजह से वारंट जारी किया गया है।
योगी की सरकार में अवैध ढांचों को तोड़ने की बात की जाती है। अगर हम अवैध मजार की आवाज उठाते हैं तो उल्टा हमारे खिलाफ ही कार्रवाई की जाती है। संगठन का कोई कार्यकर्ता मजार पर न गया न कोई बात किसी ने कही, तो किस आधार पर यह कार्रवाई की गई। प्रशासन बिना बात की छोटी कार्रवाई कर रहा है, भविष्य में किसी बड़े मामले में फर्जी रूप से फंसाया जा सकता है।
विज्ञापन
बैठक के दौरान हर्ष शर्मा को नगर अध्यक्ष अवागढ़, सुदीप झा को जिला उपाध्यक्ष एटा, प्रियांशु ठाकुर को नगर महासचिव फरिहा, बीटू यादव को नगर उपाध्यक्ष फरिहा नियुक्त किया गया। मुकेश फौजी, दीपक शर्मा, दीपेंद्र सिंह, अतुल लुहार, विष्णु ठाकुर, बीटू यादव, राजू, अजय अगरिया आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।