फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Anganwadi workers will show the importance of voting by setting up a chaupal.

Etah News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चौपाल लगाकर बताएंगी मतदान का महत्व

Sun, 07 Apr 2024 10:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 07 Apr 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers will show the importance of voting by setting up a chaupal.
एटा। लोकसभा सामान्य निर्वाचन के लिए मतदान करने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गांवों में चौपाल लगाकर जागरूक करेंगी। ग्रामीण परिवेश की तमाम महिलाएं चुनाव के दौरान मतदान करने में रुचि नहीं दिखाती हैं। इसको लेकर उन्हें मतदान का महत्व बताते हुए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन

चुनाव के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं मतदान करने के लिए कम पहुंचती हैं। इसकी वजह से मतदान प्रतिशत कम रह रहता है। इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरूक करने के कार्य में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी शामिल किया गया है। जिले में करीब 1635 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 1353 आंगनबाड़ी सहायिका कार्यरत हैं। इनको गांवों में चौपाल लगाकर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए लगाया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं चुनाव में मतदान करना कितना जरूरी है, इससे क्या प्रभाव पड़ता है, वोट की क्या कीमत होती है, ऐसे ही तमाम बिंदुओं को लेकर जागरूक करेंगी।
विज्ञापन


जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय सिंह ने बताया कि मतदान महत्वपूर्ण पर्व है। ग्रामीण परिवेश की महिलाएं जागरूक नहीं हैं। इसको लेकर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को गांवों में चौपाल लगाकर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए लगाया गया है। उम्मीद है कि इससे बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed