फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Anganwadi workers assigned to the DM memo

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Wed, 24 Feb 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Wed, 24 Feb 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers assigned to the DM memo
आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ उप्र के तत्वावधान में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने बुधवार को प्रधानमंत्री के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को राज्य कर्मचारी घोषित किए जाने सहित आदि मांगों के पूरा करने की मांग की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मीना शर्मा ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री काफी लंबे समय से मानदेय पर काम कर रही है। कार्यकत्रियों को जो मानदेय दिया जा रहा है, वह आज के समय में काम के मुताबिक न के बराबर है। शासन प्रशासन कार्यकत्रियों से राज्य कर्मचारियों के बराबर काम ले रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी उन्हें राज्य कर्मचारी घोषित नहीं किया जा रहा है। इसके लिए कई बार आंदोलन किए जा चुके हैं। उन्होंने मांगों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की उम्र सीमा की प्रतिबंध को हटाकर पदोन्नत किया जाए। न्यूनतम वेतनमान 15 हजार रुपये किया जाए। विलकेश वानो, प्रवेश कुमारी, मंजू शर्मा, ममता यादव, मीरा देवी, अनीता सिंह, मिथलेश, आशा, वीना चौहान, ब्रिजेश, कमलेश चौहान, सरिता, मंजू, नीलम आदि महिलाएं मौजूद थीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed