फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Anganwadi workers allege mental harassment

Etah News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने लगाया मानसिक उत्पीड़न का आरोप

Fri, 20 Jun 2025 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 20 Jun 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers allege mental harassment
शुक्रवार को कलेक्ट्रेट धरना स्थल पर नायब तहसीलदार शाश्वत अग्रवाललो ज्ञापन सौपती महिला आंगनबाड़ - फोटो : घर में लगी आग को बुझाने का प्रयास करते फायर ब्रिगेड कर्मचारी।
एटा। आंगनबाड़ी केंद्रों पर ई-केवाईसी व चेहरा प्रमाणीकरण में आ रही समस्याओं के संबंध में कार्यरत कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को जिलाधिकारी के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के पदाधिकारी शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर पहुंचे। यहां समस्याओं के संबंध में जिलाधिकारी के नाम नायब तहसीलदार शाश्वत अग्रवाल को ज्ञापन सौपा। जिलाध्यक्ष धनदेवी ने कहा कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं का शोषण व मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। पूर्व में प्रदेश सरकार की ओर से कार्य करने के लिए मोबाइल दिए गए थे, जो अच्छी गुणवत्ता के ना होने के कारण खराब हो गए।
विज्ञापन

अब ई-केवाईसी चेहरा प्रमाणीकरण करने का लगातार दबाव बनाया जा रहा है और सेवा समाप्त करने की धमकियां दी जा रही हैं। जिससे वह मानसिक रूप से तनाव ग्रसित हो रही हैं। हर विभाग का कार्य उनसे ही लिया जा रहा है, सहयोग के नाम पर पूरे दिन बिना साधन पैसे के कार्य कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने कहा मोबाइल से प्रमाणीकरण पूर्ण रूप से बंद हो, लाभार्थियों को सुविधा के लिए आधार, मोबाइल लिंक के लिए सरकार विभागों से कराया जाए। प्रधानों का हस्तक्षेप बंद हो। हाई कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए रिटायरमेंट पर ग्रेविटी दी जाए। शांति देवी, विजयलक्ष्मी, मंजू देवी, किरण, कमलेश कुमारी, प्रवेश कुमारी सहित तमाम महिलाएं मौजूद रही।


नहीं हो सका ईकेवाईसी व चेहरा प्रमाणीकरण
जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय सिंह ने बताया कि ईकेवाईसी और चेहरा प्रमाणीकरण के लिए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को 20 जून का समय दिया गया था। लेकिन उनके द्वारा कार्य में लापरवाही बरती गई है। अब तक कुल 27.15 प्रतिशत ईकेवाईसी ही हो सकी है। कुल 1864 केंद्रों में से 50 केंद्र पर ईकेवाईसी नहीं हुई।
इतनी हुईं
अलीगंज में 293 के सापेक्ष 166
अवागढ़ में 180 के सापेक्ष 21
जैथरा में 215 के सापेक्ष 97
जलेसर में 191 के सापेक्ष 33
मारहरा में 191 के सापेक्ष 25
निधौली में 221 के सापेक्ष 54
सकीट में 228 के सापेक्ष 66
शीतलपुर में 235 के सापेक्ष 24
अर्बन एटा में 110 के सापेक्ष 20
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed