{"_id":"68618326d16392e2510f4127","slug":"anganwadi-centers-are-incomplete-there-is-doubt-on-quality-too-etah-news-c-163-1-sagr1016-135598-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: आंगनबाड़ी केंद्र अधूरे, गुणवत्ता पर भी संशय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: आंगनबाड़ी केंद्र अधूरे, गुणवत्ता पर भी संशय
Sun, 29 Jun 2025 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 29 Jun 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
एटा। सीडीओ ने रविवार को सकीट ब्लॉक की ग्राम पंचायत नगला भजुआ, चपराई, भरतोली एवं चांदपुर लोकसपुर में निरीक्षण किया। यहां बन रहे आंगनबाड़ी केंद्र अधूरे मिले और गुणवत्ता भी अच्छी नहीं मिली। सामुदायिक शौचालय बंद पाया गया। बीडीओ और एडीओ का वेतन रोका गया है। सीडीपीओ को नोटिस जारी किया गया है।
सीडीओ डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्र ने बताया कि निरीक्षण के दौरान नगला भजुआ में सामुदायिक शौचालय बंद पाया गया। पानी की कोई व्यवस्था नहीं थी। दिव्यांगजन के लिए लगाई गई रेलिंग एक साइड की पूरी तरह से लोग उठा ले गए हैं। दूसरी तरफ की रेलिंग उखड़ गई है, जिसको कभी भी किसी के द्वारा निकाला जा सकता है। आंगनबाड़ी केंद्र के शौचालय में बहुत गंदगी थी। इसके टैंक खुले हुए थे जिनमें पानी भरा हुआ था। ऐसी स्थिति में किसी भी दुर्घटना से इन्कार नहीं किया जा सकता है।
ग्राम चपराई के आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण पूर्ण नहीं हुआ है। बिजली की फिटिंग नहीं हुई, शौचालय का कार्य भी अधूरा है। सामुदायिक शौचालय क्रियाशील नहीं पाया गया। पानी का टैंक टूटा हुआ था। जल जीवन मिशन के अंतर्गत पानी की टंकी का निर्माण कराया गया है। इसमें सोलर प्लांट के पिलर उखड़ गए हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि निर्माण कार्य में मानक का ध्यान नहीं दिया गया है। इसके लिए अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण को कारण बताओ नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब मांगा।
विज्ञापन
चांदपुर लोकसपुर में भी आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण पूर्ण नहीं मिला। संबंधित ग्राम पंचायत सचिव, सहायक विकास अधिकारी पंचायत अपने पदीय दायित्व का निर्वहन नहीं कर रहे। मनमाने ढंग से काम किया जा रहा है। प्रधान के विरुद्ध भी जिला पंचायत राज अधिकारी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। सामुदायिक शौचालय के बंद होने पर संबंधित केयरटेकर का मानदेय रोके जाने के निर्देश दिए। संबंधित ग्राम पंचायत सचिव के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया।
सीडीओ ने बताया कि बीडीओ उमेश चंद्र अग्रवाल अपने पदीय दायित्व का निर्वहन नहीं कर रहे हैं। शासकीय योजनाओं का पर्यवेक्षण न करने एवं कार्यों में असफलता, उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना तथा निरंतर बरती जा रही अनुशासनहीनता को दृष्टिगत रखते हुए जून माह का वेतन रोके जाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उनको कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। इसके अलावा बाल विकास परियोजना अधिकारी को भी नोटिस जारी किया है। सहायक विकास अधिकारी सकीट का भी वेतन पर्यवेक्षण के अभाव में रोका गया है।
10 साल में नहीं बन सका सचिवालय, बीम चटका
भरतोली में ग्राम पंचायत सचिवालय का निर्माण 10 वर्ष से चल रहा है। सीडीओ ने बताया कि निर्माण कार्य आज तक पूर्ण नहीं हो सका है। निर्माण के समय ही कमरे का बीम चटक गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि ग्राम वासियों ने इसमें प्याज भर दी है। इसी प्रकार वर्ष 2023-24 का आंगनबाड़ी केंद्र अपूर्ण है। इस पंचायत में निर्मित सामुदायिक शौचालय में काफी गंदगी पाई गई। पानी की टंकी की कोई व्यवस्था नहीं थी।