फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   And 18 underground tanks hold 95 thousand liters destroyed Lhn

95 हजार लीटर लहन और 18 भूमिगत टैंक कराए नष्ट

Thu, 21 Jul 2016 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Thu, 21 Jul 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
And 18 underground tanks hold 95 thousand liters destroyed Lhn
95 हजार लीटर लहन और 18 भूमिगत टैंक कराए नष्ट - फोटो : अमर उजाला
अवैध शराब और माफिया के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत गुरुवार को पुलिस ने अलीगंज कस्बा, टपुआ और किनौड़ी गांव से 40 लोगों को अवैध शराब बेचने और बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस ने हजारों लीटर कच्ची शराब और शराब बनाने की भट्ठियां नष्ट करते हुए यूरिया और डायजेपाम टैबलेट बरामद की हैं। पुलिस की माने तो टपुआ और किनौड़ी गांव में लगातार अवैध कच्ची शराब का जखीरा बरामद हो रहा है।   
विज्ञापन

एसएसपी अजय शंकर राय ने बताया कि गुरुवार को शराब माफिया के चलाए गए अभियान में पुलिस की छापेमारी का केंद्र टपुआ और अलीगंज कस्बा रहा। इसके चलते पुलिस की टीम ने जिले भर में छापेमारी की। एसएसपी की माने तो कार्रवाई के दौरान अलीगंज क्षेत्र समेत पूरे जिले से 40 आरोपियाें कच्ची शराब बनाने और बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के दौरान करीब 1200 कच्ची शराब पकड़ी गई और 95 हजार लीटर लहन नष्ट कराई गई।  पुलिस ने शराब तैयार करने के लिए लाई गई एक किलो डायजेपाम और दो किलो यूरिया बरामद की है। इसके अलावा ने 19 शराब की भट्ठी तुड़वाई और 18 भूमिगत टैंक नष्ट करते हुए  शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। एसएसपी ने बताया कि लगातार चार दिन से टपुआ और किनौड़ी गांव में चल ही कार्रवाई के बाद भी अवैध शराब का जखीरा बरामद हो रहा है। उन्होंने बताया कि जिस घर या गांव के आसपास खेत में खोजबीन करने पर शराब के भूमिगत टैंक, शराब की भट्टियां, अवैध शराब से भरे ड्रम भूमि के अंदर से निकल रहे हें। शनिवार को कार्रवाई के दौरान जिले की पुलिस और पीएसी बल के अलावा आगरा पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed