फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Ancient well found while digging foundation for temple construction

Etah News: मंदिर निर्माण के लिए नींव खुदाई में मिला प्राचीन कुआं

Sun, 05 Jan 2025 06:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 05 Jan 2025 06:02 PM IST
विज्ञापन
Ancient well found while digging foundation for temple construction
जलेसर। कोतवाली के सामने मंदिर निर्माण के लिए नींव खुदाई चल रही है। रविवार को यहां खुदाई के दौरान एक प्राचीन कुआं मिला। कुछ ही समय में हजारों की तादाद में लोग कुएं को देखने पहुंच गए।
विज्ञापन

रविवार सुबह लगभग 9 बजे कुआं मिलते ही खुदाई कर रहे मजदूर चौंक गए। इस कुएं की गहराई लगभग 200-250 फीट होने का अनुमान है। सूचना कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार सिंह को दी गई। काम कर रहे राजमिस्त्री रंजीत ने बताया कि रविवार को जब मंदिर निर्माण के लिए नींव की खुदाई चल रही थी, तभी एक कुआं दिखा। जब और खुदाई कराई गई तो कुआं पूरी तरह स्पष्ट हो गया। जर्जर ऊपरी सिरे की मजबूती के लिए उसे ईंटों से पक्का कर दिया गया।
विज्ञापन

मंदिर के बराबर में ही एक मस्जिद बनी हुई है, जिसका निर्माण कई साल पहले कोतवाली में तैनात रहे एक प्रभारी द्वारा कराया गया था। शेष जगह पर हनुमान मंदिर बना हुआ है। इसी स्थान पर वर्तमान कोतवाली प्रभारी मंदिर का सौंदर्यीकरण करा रहे हैं। यह जमीन काफी प्राचीन है। लोगों के मुताबिक प्राचीन काल में इस स्थान पर द्वापर युग के राजा जरासंध की चौकी स्थापित थी। ब्रिटिश काल में भी यहां पुलिस चौकी बनाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजादी के बाद यहां तहसील मुख्यालय के साथ पुलिस थाना तथा नगर पालिका का कार्यालय स्थापित किया गया था। एसडीएम ने बताया कि पूर्व में भी कुछ लोगों ने इसके बारे में जानकारी दी थी। यह मिट्टी से दबा हुआ था। खुदाई होने पर बाहर आ गया है। अगर एतिहासिक लगता है तो एएसआई से सर्वेक्षण के बारे में कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed