फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Anarchists injured cow with sharp weapon

Etah: गाय पर धारदार हथियार से हमला, बेजुबान की हालत देख लोगों में आक्रोश; कराया गया उपचार

Mon, 22 Jul 2024 12:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 22 Jul 2024 12:30 PM IST
सार

गाय पर किसी ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में गाय को गंभीर चोट आईं। गाय को घायलवस्था में देख विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं में रोष है। उनके द्वारा गाय का उपचार कराया गया। 
 

विज्ञापन
Anarchists injured cow with sharp weapon
जलेसर में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता घायल गोवंश का उपचार कराते हुए साथ में खड़ी पुलिस - फोटो : जलेसर में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता घायल गोवंश का उपचार कराते हुए साथ में खड़ी पुलिस

विस्तार

एटा के जलेसर नगर क्षेत्र स्थित मंडी समिति के पास रविवार को अराजक तत्वों ने गाय को धारदार हथियार से घायल कर दिया। इसकी जानकारी विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को हुई तो पशु चिकित्सकों को बुलाकर उपचार कराया। बाद में कान्हा गोशाला पहुंचाया गया।
विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद ब्रज प्रांत अध्यक्ष अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि जलेसर में गोवंशों पर लगातार धारदार हथियारों से हमले किए जा रहे हैं। यह सातवीं घटना है। जिसमें गोवंश घायल अवस्था में पाया गया है। सूचना मिलने पर कार्यकर्ताओं को भेजा और चिकित्सकों की टीम बुलाकर उपचार कराया। घायल गाय को कान्हा गोशाला में छोड़ा गया है। कहा कि अफसोस की बात है कि गोवंशों पर लगातार हमले हो रहे हैं ओर उनको अधमरा करके छोड़ दिया जाता है। यह कोई साजिश है, जो अराजक तत्वों की ओर से की जा रही है।
विज्ञापन


नगर क्षेत्र में मुहर्रम वाले दिन भी धारदार हथियार से एक गाय का पैर काट दिया गया था। तब भी पुलिस के उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई थी। अगर गोवंशों के साथ क्रूरता का खेल नहीं रुका तो संगठन की ओर से कड़ा रुख अपनाया जाएगा और आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed