फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   anarchists broke locks of warehouse in front of administration that came to vacate possession In Etah

एटा में अराजकतत्वों का आतंक: कब्जा खाली कराने पहुंचे प्रशासन के सामने तोड़े गोदाम के ताले, मीडिया के फोन छीने

Tue, 10 Oct 2023 08:12 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 10 Oct 2023 08:12 PM IST
सार

एटा में अराजकतत्वों का आतंक देखने को मिला। यहां कब्जा खाली कराने पहुंचे प्रशासन के सामने गोदाम के ताले तोड़ दिए। कवर कर रहे मीडिया कर्मियों के फोन छीन लिए। 

विज्ञापन
anarchists broke locks of warehouse in front of administration that came to vacate possession In Etah
crime demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश में एटा के राजा का रामपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को हाईकोर्ट के आदेश के बाद पुलिस-प्रशासन विवादित जगह को खाली कराने पहुंचा था। यहां पुलिस की मौजूदगी में अराजकतत्वों ने गोदाम के ताले तोड़ने शुरू कर दिए। कवरेज कर रहे मीडिया कर्मियों के फोन छीन लिए। पुलिस-प्रशासन की टीम तमाशबीन बनी रही।

विज्ञापन


तहसीलदार अलीगंज राकेश कुमार सिंह के साथ ही एटा और अलीगंज सर्किल की पुलिस के साथ कस्बे के ही मोहल्ला कायस्थान निवासी पूनम और प्रेमलता राठौर पक्ष को कब्जा दिलाने के लिए गए थे। सबकुछ ठीक चल रहा था भारी पुलिस फोर्स घटनास्थल पर चारों ओर खड़ा था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: वाइन शॉप के काउंटर पर बैठा था विशाल अजगर...नजर पड़ी तो पीने वालों का नशा हो गया हिरन, मच गई अफरातफरी
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसीलदार की अगुवाई में पुलिस सीलबंद गोदाम के ताले तोड़े जा रहे थे। अराजकतत्वों ने माहौल को गर्माने का प्रयास किया। इसकी भनक लगने पर कुछ मीडिया कर्मियों ने कवरेज करनी शुरू कर दी। इस बात पर अराजकतत्वों ने फोन और कैमरों को छीन लिया। हालांकि बाद में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने फोन व कैमरा वापस करा दिए।

रोते रहे बच्चे, महिलाओं को निकालती रही पुलिस

विवादित जगह को खाली करते समय महिलाएं जगह को खाली न करने की जिद पर अड़ गईं थीं। इस दौरान हंगामा करने लगीं, इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर महिलाओं को खींचकर विवादित जगह से बाहर निकाला। वहीं बच्चे रोते रहे। इसके बाद महिलाओं को एंबुलेंस से उप जिलाधिकारी न्यायालय भेज दिया।

यह भी पढ़ेंः- UP: प्रेमिका से मिलने घर पहुंचा प्रेमी, बातों में उलझा मां को कमरे में किया बंद...मासूका को लेकर हो गया फुर्र

मीडिया कर्मी का गलतफहमी में फोन छीन लिया गया था। अदालत से आदेश कराकर लाने वाले पक्ष को लगा था कि दूसरे पक्ष ने किसी को वीडियो बनाने के लिए भेजा है, लेकिन बाद में पता चलने पर तत्काल फोन वापस करा दिया गया। -सुधांशू शेखर, सीओ अलीगंज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed