फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Anarchist elements destroyed Durga idol and also took away the bell.

Etah News: अराजक तत्वों ने खंडित की दुर्गा प्रतिमा, घंटा भी ले गए

Sun, 28 Jul 2024 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 28 Jul 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Anarchist elements destroyed Durga idol and also took away the bell.
गांव पोंडरी में अराजक तत्वों द्वारा खंडित की गई देवी प्रतिमा। संवाद - फोटो : गांव पोंडरी में अराजक तत्वों द्वारा खंडित की गई देवी प्रतिमा।
एटा। अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव पोंडरी में अराजक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। शनिवार रात मंदिर में घुसकर मां दुर्गा की प्रतिमा को खंडित कर दिया। मंदिर में लटका 10 किलो पीतल का घंटा चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

जलेसर मार्ग स्थित ग्राम पोंडरी पर सड़क के किनारे मंदिर बना हुआ है। रविवार सुबह लोग पहुंचे तो घटना का पता लगा। इस पर लोगों में आक्रोश पनप गया। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह जब कुछ लोग मंदिर पर गए तो मंदिर का ताला टूटा हुआ पड़ा था। अंदर जाकर देखा तो मां दुर्गा की मूर्ति भी खंडित पड़ी थी।
विज्ञापन

इसकी सूचना अवागढ़ थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पहुंचकर जांच-पड़ताल की। गांव के ही हरिशंकर शर्मा ने मंदिर का निर्माण कराया था। यहां रहने वाले पुजारी दो दिन से मंदिर नहीं आ रहे हैं। थाना प्रभारी अंकुश राघव ने बताया कि जल्द ही अराजक तत्वों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed