फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   An hour's rain everywhere logging

एक घंटे की बारिश से जगह-जगह जलभराव

Mon, 17 Aug 2015 10:23 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Mon, 17 Aug 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
 An hour's rain everywhere logging
 उमस से जूझ रहे लोगों के लिए सोमवार का दिन राहत भरा रहा। सुबह से घुमड़ेे बादल शाम को बरस गए। एक घंटे तक हुई झमाझम बारिश से सड़कों, गलियों के अलावा जिला अस्पताल परिसर, कोतवाली नगरपालिका कार्यालयों में पानी भर गया।  
विज्ञापन

कई दिन से उमस भरी गर्मी के चलते लोग परेशान थे। रोज आसमान में बादल घिरकर आ रहे थे, लेकिन बरस नहीं रहे थे। गांव देहात में लोग बरसात के लिए तप भी कर रहे थे। सोमवार सुबह से उमस भरी गर्मी व निकल रही धूप से लोग बेचैन थे, लेकिन दोपहर बाद घिरकर आए बादल शाम चार बजे जोरदार बरसे। एक घंटे तक हुई झमाझम बारिश से शहर में जलभराव हो गया। मेहता पार्क, रामदरबार स्थित आवासों में पानी घरों के अंदर घुसने से लोगों को खासी परेशानी हुई। इसके अलावा अस्पताल परिसर, कोतवाली नगर, नगरपालिका, हाथी गेट, कचहरी, कैलाशगंज, ठंडी सड़क आदि इलाकों में पानी भर गया। वहीं बरसात होने से गरमी उमस से जूझ रहे लोग भी झूम उठे।  
विज्ञापन


 
किसानों की बांझें खिलीं
पानी के अभाव में दम तोड़ रही फसलों से मायूस किसान सोमवार की बारिश से खुश रहे। उन्हें फसलों में जान पड़ने की उम्मीद जागी है। अधिकांश किसानों का कहना है कि ये बूंदें नहीं वरन अन्न की बरसात है। वहीं दुग्ध उत्पादकों व पशुपालकों ने भी बारिश को उपयोगी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed