{"_id":"6627ee81fea7016ec60ceecc","slug":"among-the-public-the-maritime-muslim-son-voted-for-his-father-by-doing-development-work-etah-news-c-163-1-sagr1016-115916-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: जनता के बीच पहुंचे सांसद पुत्र ने विकास कार्य गिनाकर पिता के लिए मांगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: जनता के बीच पहुंचे सांसद पुत्र ने विकास कार्य गिनाकर पिता के लिए मांगे वोट
Tue, 23 Apr 2024 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 23 Apr 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
एटा। लोकसभा चुनाव को लेकर सभी दलों के प्रत्याशी प्रचार करने में जुटे हैं और पूरी ताकत झोंक रहे हैं। मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया के पुत्र सौरभ सिंह ने लोकसभा क्षेत्र की मारहरा विधानसभा में गांव-गांव पहुंचकर पिता के लिए कराए गए विकास कार्याें को गिनाकर वोट मांगे गए।
इसके साथ ही नुक्कड़ सभाएं की गईं, इनकी अध्यक्षता प्रत्याशी एवं सांसद राजवीर सिंह की ओर से की गई। क्षेत्र के गांव पंचमपुर, बनवारीपुर, जिरसमी, न्योराई, रामनगर, जंगलपुर और उलायतपुर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। सांसद पुत्र सौरभ सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ हर वर्ग को दिया गया है। विकास कार्य केंद्र और राज्य सरकार ने मिलकर किए हैं, योजना एवं परियोजना को उनके प्रयास से एटा में कराया गया है। भाजपा सरकार में सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास कायम रहा है। भाजपा प्रत्याशी ने जनता से निवेदन किया कि 7 मई को कमल के फूल के बटन को दबाकर मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान प्रदान करें।
विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, ब्लॉक प्रमुख पुष्पेंद्र लोधी, ब्लॉक प्रमुख रवि वर्मा, धर्मवीर सिंह गहलोत, सुनील यादव, सर्वेश उपाध्याय, संतोष चौहान, रमेश श्योराई, कौशिक राजपूत, नवरत्न प्रधान, राकेश राजपूत, नेत्रपाल प्रधान, राजवीर सिंह बघेल, मुकेश राजपूत, सुनील राजपूत, ठाकुरदास, जयप्रकाश, नेकसेलाल, शिवम उपाध्याय, राहुल राजपूत, राजेंद्र सिंह, बृजेश राजपूत, तेजपाल राजपूत, संजय राजपूत आदि मौजूद रहे।