फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   ambulance

नहीं आया डीजल का पैसा तो खड़ी हो सकती है एंबुलेंस

Fri, 10 Jul 2020 11:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 11:19 PM IST
विज्ञापन
ambulance
एटा/ सकीट। जिले में एंबुलेंसों पर अब संकट के बादल आ गए हैं। शासन द्वारा आने वाला डीजल का पैसा कंपनी को नहीं मिल रहा है। इसके चलते एंबुलेंस कभी भी खड़ी हो सकती हैं। शुक्रवार को सकीट सीएचसी पर एक एंबुलेंस डीजल के अभाव में संचालित नहीं हो सकी।
विज्ञापन

जिले में 108 की 23 व 102 की 21 एंबुलेंस मरीजों को लाने ले जाने का कार्य कर रही हैं। जहां कंपनी द्वारा दिए गए कार्ड से एंबुलेंस चालक उसमें डीजल डलवाते हैं। लॉकडाउन से बाद से कंपनी द्वारा कार्ड में धनराशि नहीं भेजी गई है। इससे एंबुलेंस चालकों को डीजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है। शुक्रवार को सकीट ब्लॉक की एक एंबुलेंस को पेट्रोल पंप वाले ने डीजल देने से मना कर दिया।
विज्ञापन

उसने मामले की जानकारी एंबुलेंस प्रभारी विष्णु को दी। जहां उन्होंने पेट्रोल पंप मालिक से बात की लेकिन वह नहीं माना। एंबुलेंस प्रभारी ने बताया कि लॉकडाउन के बाद से यह समस्या आ रही है। सरकार द्वारा कंपनी का भुगतान नहीं किया गया। एंबुलेंस प्रभारी ने बताया कि डीजल की समस्या को लेकर सीएमओ व विधायक से बात की गई है। जहां उन्होंने समस्या से निजात दिलाए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed