फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   allergy patients facing increased redness After rain in Etah itching and watering problem in their eyes

Etah News: बारिश के बाद आंखों में एलर्जी के बढ़े मरीज, लालिमा, खुजली और पानी आने की समस्या

Mon, 16 Sep 2024 08:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 16 Sep 2024 08:43 PM IST
सार

एटा में बारिश के बाद आंखों में एलर्जी के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। आंखों में लालिमा, खुजली और पानी आने की समस्या देखी जा रही है। 

विज्ञापन
allergy patients facing increased redness After rain in Etah itching and watering problem in their eyes
बारिश के बाद आंखों में एलर्जी के बढ़े मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में बारिश तमाम आफत लेकर आई। एक ओर लोग जलभराव व कीचड़ से परेशान हो रहे हैं। दूसरी ओर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। आंखों में एलर्जी के मरीज बढ़े हैं। इसकी वजह से लोगों को परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। सोमवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में इलाज के लिए 250 मरीज पहुंचे।

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग में सुबह से ही काफी संख्या में मरीजों की भीड़ लगने लगी। मरीजों की आंखों में खुजली, लालिमा और पानी आने की समस्याएं थीं। जैसे-जैसे समय बढ़ता गया मरीजों की संख्या भी बढ़ती गई और दोपहर तक 250 तक ओपीड़ी पहुंची। चिकित्सक बारिश की वजह से एलर्जी होने की बात कह रहे हैं। इसके साथ ही कंजक्टिवाइटिस के मरीज भी पहुंचे। इनकी आंखों में सूजन, गंभीर लालिमा और दर्द की समस्या थी।
विज्ञापन


नेत्र विशेषज्ञ डॉ. गुरुवचन सिंह ने बताया कि बारिश की वजह से आंखों में भी बीमारियां बढ़ी हैं। सबसे ज्यादा मरीज एलर्जी और कंजक्टिवाइटिस के आ रहे हैं। मरीजों की आंखों में खुजली, पानी आना, सूजन और दर्द जैसी परेशानियां हैं। परामर्श दिया जा रहा है कि चिकित्सकों को दिखाने के बाद ही कोई दवा आंखों में डालें। आंख शरीर का बहुत ही नाजुक अंग हैं, लापरवाही न बरतें। चिकित्सकों की सलाह पर ही मरीज दवाएं लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed