फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Allegations of rigging in the age to contest elections

उम्र में हेराफेरी कर चुनाव लड़ने का आरोप

Tue, 25 May 2021 06:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
Allegations of rigging in the age to contest elections
एटा। उम्र में हेराफेरी कर एक ग्राम पंचायत प्रधान पर चुनाव लड़ने का आरोप लगाया गया है। जलेसर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत करहला कासिमपुर निवासी गीता ने डीएम डॉ. विभा चहल को शिकायती पत्र दिया है। बताया कि ग्राम प्रधान चुनाव लड़ने के लिए आयोग ने 21 वर्ष न्यूनतम उम्र निर्धारित की है। इसी पंचायत के गांव मुहम्मदनगर उर्फ भूड़गड्ढा निवासी कीर्ति सिंह भी चुनाव लड़ीं और जीत गईं। उन्होंने वोटर लिस्ट और शपथ पत्र में अपनी उम्र लगभग 22 वर्ष दर्शायी है।
विज्ञापन

जबकि उनके हाईस्कूल अंकपत्र के अनुसार उम्र करीब 19 वर्ष है। चुनाव लड़ने के लिए वोटर लिस्ट में गलत ढंग से उम्र दर्ज करा ली। गीता देवी ने कहा कि यदि प्रशासन कार्रवाई नहीं करता है तो हाईकोर्ट में याचिका दायर करेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि इस तरह की शिकायत है तो मामले की जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed