फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Allegations of financial irregularities against Chairman and Secretary of Dargah Committee

Etah News: दरगाह कमेटी के अध्यक्ष और सचिव पर वित्तीय अनियमितता के आरोप

Sun, 03 Aug 2025 10:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 03 Aug 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
Allegations of financial irregularities against Chairman and Secretary of Dargah Committee
जलेसर। कस्बे में स्थित सैयद इब्राहिम शाह रहमत दरगाह से जुड़े लोगों ने प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष और सचिव पर वित्तीय अनियमितता के आरोप लगाते हुए हटाने की मांग की है। इस संबंध में एसडीएम भावना विमल को ज्ञापन देते हुए इसकी प्रति मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी और वक्फ बोर्ड को भी भेजी है।
विज्ञापन


दरगाह से जुड़े अनेक लोग शनिवार को तहसील पहुंचे। एसडीएम के न होने पर तहसीलदार शाश्वत अग्रवाल को ज्ञापन दिया। बताया कई माह से बिजली का बिल भुगनान किए जाने से दरगाह का कनेक्शन कटा हुआ है जबकि दरगाह की 100 बीघा जमीन से सालाना पांच लाख रुपये की आय होती है। जमालुद्दीन ने बताया कि दरगाह में लगने वाले उर्स के ठेकों से भी बड़ी कमाई होती है। वर्ष 2025 में उर्स का ठेका 21.5 लाख रुपये, वर्ष 2024 में 17 लाख और 2023 में 16 लाख रुपये में हुआ था।
विज्ञापन

कमेटी के अध्यक्ष-सचिव पर इसका कोई लेखा-जोखा नहीं है। दरगाह की 22 दुकानों के किराए और पेड़ों की लकड़ी बेचकर हुई आय का भी कोई हिसाब नहीं है। ज्ञापन देने वालों में बदरुद्दीन, खलील, रशीद, नासिर, रिजवान, सलीम, असलम, मोहम्मद जावेद आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed