{"_id":"66a28a66254942800b01cea0","slug":"allegation-of-murder-by-poisoning-for-dowry-etah-news-c-163-1-eta1001-120333-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: दहेज के लिए जहर देकर हत्या करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: दहेज के लिए जहर देकर हत्या करने का आरोप
Thu, 25 Jul 2024 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 25 Jul 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना सकरौली में किशन मुरारी निवासी सुभाष पार्क उत्तम नगर नई दिल्ली ने रिपेार्ट दर्ज कर्रा है। इसमें मुकेश कुमार निवासी जरानी कला सहित चार लोगों को आरोपित किया है।
बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री मीनाक्षी का विवाह 8 जुलाई 2022 को मुकेश के साथ किया और सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज दिया था। उसके बाद भी दामाद मुकेश, उसका भाई नरेंद्र, धर्मवीर और बहनोई बिजेंदर निवासी हरगड़ी मीनाक्षी को परेशान करते रहते थे और अतिरिक्त दहेज की मांग करते थे। 23 जुलाई को बेटी के ससुराल से सूचना मिली कि मुकेश ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर मीनाक्षी को जहर देकर मार दिया है।
छोटी बेटी आरती ने बताया कि मीनाक्षी अक्सर कॉल करके बताती रहती थी कि ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग करते हैं। पूरी न करने पर जहर देकर मारने की धमकी देते रहते हैं। किशन मुरारी का आरोप है कि मीनाक्षी को मारने के बाद इन लोगों ने सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार भी कर दिया। थाना प्रभारी दया नारायण त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।