{"_id":"65c37f45b7ceee9e8207f8c6","slug":"allegation-of-installing-water-tank-on-marghat-land-etah-news-c-163-1-eta1001-112341-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मरघट की जमीन पर पानी की टंकी लगाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मरघट की जमीन पर पानी की टंकी लगाने का आरोप
Wed, 07 Feb 2024 06:31 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 07 Feb 2024 06:31 PM IST
विज्ञापन
एटा। मरघट की जमीन पर पानी की टंकी लगाए जाने का आरोप है। शिकायत के बाद भी सुनवाई न होने पर ग्रामीण बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। पुलिस पर पैसे लेकर मारपीट का भी आरोप लगाया।
थाना व ब्लॉक सकीट के गांव नगला हमीर निवासी दिव्यांग नेमसिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत में गाटा संख्या 211 में 0.0117 व 212 में 0.008 हेक्टेयर भूमि है। जो खसरा-खतौनी में मरघट के नाम पर दर्ज है। इस पर काफी वर्षों से ग्रामीण दाह संस्कार करते चले आ रहे हैं। जल जीवन मिशन के तहत गांव में पानी की टंकी का निर्माण होना है।
जिसके लिए क्षेत्रीय लेखपाल ने मरघट की जमीन की नापतौल कराई है। जबकि गांव में कई स्थानों पर सरकारी भूमि पड़ी हुई है। इस मामले को लेकर 17 व 20 नवंबर 2023 को जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिए थे। वहीं उच्च न्यायालय में जनहित याचिका भी विचाराधीन है।