फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Allegation of death of woman due to beating, police station surrounded

Etah News: पिटाई से महिला की मौत का आरोप, कोतवाली का किया घेराव

Tue, 30 Jan 2024 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 30 Jan 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Allegation of death of woman due to beating, police station surrounded
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला भगीपुर निवासी एक युवक के साथ 4 दिसंबर को शादी हुई थी, शादी के बाद से ही उत्पीड़न करने का आरोप लगाने और पिटाई करने से सिर में चोट आने से इलाज के दौरान दिल्ली में मौत हो गई। मायके पक्ष का आरोप है कि कोतवाली नगर पुलिस को तहरीर दी गई, इसके बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया और नहीं कोई कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला भगीपुर निवासी गोविंद की शादी 4 दिसंबर 2023 को संगीता देवी निवासी बिजौरी के साथ हुई थी। भाई रूपेश कुमार का आरोप है कि बहन की शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया गया था। 23 जनवरी को ससुराल में पिटाई की गई, इसकी वजह से सिर में चोटें आईं। बाद में इलाज कराने के लिए 25 जनवरी को लेकर दिल्ली गए थे, तब 26 जनवरी को कोतवाली नगर पहुंचकर तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन

जबकि 28 जनवरी को बहन की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गई। एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि महिला की मौत दिल्ली में इलाज के दौरान हुई है, वहां पर ही पोस्टमार्टम की प्रक्रियाएं हुई हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सामने आने के बाद ही मुकदमा दर्ज करना संभव है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी और उसके आधार पर ही कार्रवाई संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed