{"_id":"674de9584c2d0f6a6b00ce3e","slug":"allegation-of-death-of-old-man-due-to-beating-etah-news-c-163-1-eta1001-126468-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पिटाई से बुजुर्ग की मौत होने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पिटाई से बुजुर्ग की मौत होने का आरोप
Mon, 02 Dec 2024 10:37 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 02 Dec 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना सकरौली क्षेत्र के गांव नगला गडरिया में सोमवार को एक बुजुर्ग की मौत हो गई। परिजन ने पिटाई से मौत होने का आरोप लगाया है।
दिनेश कुमार ने बताया कि पिता महेंद्र सिंह (75) सोमवार सुबह घर में बैठे हुए थे। तभी गांव के सुभाष का फोन आया और बातचीत करते हुए पिता खेत की ओर चले गए। उन्होंने रास्ते में देखा कि सरकारी कूड़ेदान को गांव शाहनगर टिमरुआ निवासी कुछ लोग तोड़ रहे हैं। ऐसा करने पर मना किया तो विवाद करते हुए ये लोग पिता को पीटने लगे। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग बचाने आए तो गालियां देते हुए चले गए। कुछ समय बाद ही पिता महेंद्र सिंह की मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ जलेसर नितीश गर्ग ने बताया कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।