फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   All three accused acquitted in the case of murder of polling agent during voting

Etah News: मतदान के दौरान पोलिंग एजेंट की हत्या के मामले में तीनाें आरोपी दोषमुक्त

Sun, 01 Sep 2024 03:57 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 01 Sep 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
All three accused acquitted in the case of murder of polling agent during voting
एटा। वर्ष 1993 में विधानसभा चुनाव के मतदान के दौरान पोलिंग एजेंट की गोली मारकर हत्या की गई थी। घटना के करीब 31 साल बाद अदालत का फैसला आया। इसमें तीनों आरोपियों को दोषमुक्त किया गया है। अभियोजन पक्ष इनके खिलाफ आरोपों को साबित नहीं करा सका।
विज्ञापन

यह घटना प्रदेश स्तर तक सुर्खियों में रही थी। इसकी विवेचना सीबीसीआईडी से भी कराई गई। घटना 21 नवंबर 2023 को विधानसभा चुनाव प्रक्रिया के तहत चल रहे मतदान के दिन भरगैर क्षेत्र की है। उस समय यह इलाका राजा का रामपुर थाना क्षेत्र में आता था। रिपाेर्ट इकबाल हसन ने दर्ज कराया। बताया कि मैं कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र सिंह यादव और, मेरे बेटे मंजूर आलम का दामाद तुफैल अहमद निर्दलीय प्रत्याशी कालीचरन का एजेंट था।
विज्ञापन

सुबह करीब 9 बजे मतदान केंद्र चकपहाड़ा प्राइमरी पाठशाला पर वोटिंग चल रही थी। तभी नत्थूू, उसका भाई कल्लू और नवाब आलम निवासी नत्थू थाक कस्बा भरगैर फर्जी वोट डालने की कोशिश करने लगे। इस पर तुफैल का विवाद हो गया। इसके बाद विद्यालय के पीछे जाकर जंगले से तमंचे से फायर कर दिया। गोली तुफैल को लगी और वह मर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष की ओर से अदालत में 9 गवाह पेश किए गए। इनमें से सभी मुख्य गवाह अपने बयानों से मुकर गए। जिन्हें पक्षद्रोही घोषित किया गया। सरकारी सेवकों की गवाही आरोप साबित करने के लिए नाकाफी थी। अपर सत्र न्यायाधीश शशि भूषण कुमार शांडिल ने फैसला सुनाते हुए कहा कि अभियोजन पक्ष कथानक को संदेह से परे प्रमाणित करन में असफल रहा है। संदेह का लाभ देकर तीनों को दोषमुक्त करार दिया। इनमें से नत्थू और कल्लू जमानत पर हैं, जबकि नवाब आलम जिला कारागार में निरुद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed