फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   All the bar officers of the second faction were elected unopposed.

Etah News: दूसरे गुट के सभी बार पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए

Thu, 05 Feb 2026 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 05 Feb 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
All the bar officers of the second faction were elected unopposed.
अलीगंज। बार एसोसिएशन का चुनाव कराने को दूसरे गुट की घोषणा के बाद अध्यक्ष एवं महासचिव पद पर दो-दो अधिवक्ताओं ने नामांकन किया था। एक-एक नामांकन वापस होने पर सभी पदाधिकारी के निर्विरोध चुने जाने का रास्ता साफ हो गया है। इससे पहले 12 जनवरी को हुए चुनाव में भी सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए थे।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन में पूर्व अध्यक्ष शेषकुमार तिवारी और पूर्व उपाध्यक्ष केपी सिंह यादव में पाले खिंचे हुए हैं। दोनों बार में अपना वर्चस्व दिखाने को हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। दिसंबर माह में दोनों में विवाद होने पर केपी सिंह यादव ने नई एल्डर्स कमेटी का गठन कर चुनाव की घोषणा करा दी थी।
विज्ञापन

इसमें अध्यक्ष पद पर महेंद्र सिंह शाक्य के साथ ही सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए थे। इसके बाद शेषकुमार तिवारी ने अपने प्रतिदंद्वी केपी सिंह यादव को शिकस्त देने को पुन: चुनाव की घोषणा करा दी। इसमें अध्यक्ष पद के लिए अनिल कुमार अवस्थी ने और महासचिव पद पर सुधीर शाक्य ने बृहस्पतिवार को नामांकन वापस ले लिया। इससे प्रमोद मिश्रा का अध्यक्ष और संतोष यादव का महासचिव चुने जाने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन रामेंद्र पाल पांडेय ने कहा राज्य विधिक परिषद उत्तर प्रदेश के मॉडल बायलॉज के नियमों के अनुरूप चुनाव प्रक्रिया पूरी कराई गई है। उन्होंने कहा छह फरवरी को सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों की औपचारिक घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed